मनोरंजन

बॉलीवुड से शॉकिंग खबर: सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती, करीना और बच्चे सुरक्षित, VIDEO

jantaserishta.com
16 Jan 2025 8:45 AM IST
बॉलीवुड से शॉकिंग खबर: सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती, करीना और बच्चे सुरक्षित, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: बॉलीवुड से शॉकिंग खबर सामने आई है. अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है. घर में घुसकर चोर ने सैफ अली खान पर रात के 2 बजे धारदार हथियार से हमला किया. उनके शरीर पर 2-3 बार वार किया गया है. एक्टर को फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमला किसने किया और क्यों, इसका पता मुंबई पुलिस लगा रही है.
सैफ अली खान पर हुए हमले पर मुंबई पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात शख्स एक्टर के घर में घुसा. इसके बाद सैफ और उस घुसपैठिए के बीच हाथापाई हुई. इसी दौरान उसने सैफ अली खान पर चाकू से वार किए. मामले की जांच अभी जारी है.
हमले के वक्त परिवार के बाकी मेंबर्स कहां थे, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है. मगर करिश्मा कपूर ने 9 घंटे पहले इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने बहन करीना कपूर, दोस्त रिया और सोनम कपूर संग पार्टी की थी. तीनों ने साथ में डिनर एंजॉय किया था. करीना ने बहन करिश्मा की इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर री-शेयर किया है. हालांकि सैफ पर हमले के वक्त करीना अपनी गर्ल गैंग संग थीं या घर पहुंच चुकी थीं, इसे लेकर कंफर्मेशन नहीं मिली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story