मनोरंजन

एक्ट्रेस उर्फी जावेद को लेकर हैरान करने वाली खबर

jantaserishta.com
3 July 2022 8:45 AM IST
एक्ट्रेस उर्फी जावेद को लेकर हैरान करने वाली खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: सोशल मीडिया वर्ल्ड में एक अलग और खास पहचान रखना इतना भी आसान नहीं है, जितना देखने में लगता है. इंटरनेट सेंसेशन होने पर जहां लाखों लोग आपको पसंद करते हैं, आपकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं, तो वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो कई स्टार्स को ट्रोल करके उन्हें परेशान भी करते हैं. उर्फी जावेद भी उन्हीं स्टार्स में से एक हैं, जिन्हें फैंस की वाहवाही के साथ हमेशा ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है. लेकिन अब जो उर्फी के साथ हो रहा है वो काफी हैरान करने वाला है.

उर्फी जावेद ने हाल ही में उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड की कड़ी निंदा की थी. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके लिखा था कि अल्लाह ने धर्म के नाम पर कभी ऐसी बर्बरता को मंजूर नहीं किया है. उर्फी के ये पोस्ट लिखने के बाद से ही उन्हें लोगों के धमकी भरे और भद्दे मैसेज आ रहे हैं.
लेकिन अब तो हद ही पार हो गई. उर्फी को जहां पहले सिर्फ धमकियां मिल रही थीं, तो अब कुछ लोग एक्ट्रेस की सुसाइड करने की झूठी पोस्ट शेयर करके गलत खबरें फैला रहे हैं. उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके इस पर अपनी चिंता जताई है.
उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो पोस्ट शेयर की है, उसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने कोलाज फोटो शेयर किया है. एक तरफ एक लड़की गले में फांसी का फंदा लगाए सुसाइड करती दिख रही है और इसी के साथ कोलाज में उर्फी जावेद की फोटो लगाई है. कैप्शन में लिखा है- RIP उर्फी जावेद. उर्फी के फेक सुसाइड पोस्ट पर उसी शख्स ने कमेंट कर लिखा- उर्फी का मर्डर करने वाले के साथ खड़ा हूं.
उर्फी जावेद ने यूजर के इस भद्दे पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करके चिंता जताई है. उन्होंने लिखा- इस दुनिया में हो क्या रहा है?
इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा- मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और अब ये...कमेंट में लिखा है कि वो मेरा मर्डर करने वालों के साथ खड़ा है.
उर्फी सोशल मीडिया की क्वीन हैं. एक्ट्रेस अपने अतरंगी फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं. वे मोस्ट सर्च्ड एशियंस वर्ल्डवाइड की लिस्ट में 57वें नंबर पर हैं. इस लिस्ट में अपनी जगह बनाकर उर्फी ने जाह्नवी कपूर, कियारा आडवाणी, कंगना रनौत जैसी बड़ी पर्सनैलिटीज को पछाड़ा है. इतनी पॉपुलर स्टार को यूं धमकियां मिलना वाकई में हैरान करने के साथ परेशान करने वाला भी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story