मनोरंजन

एडल्ट फिल्मों की एक्ट्रेस के साथ चौंकाने वाली घटना, रखा हथियारबंद बॉडीगार्ड

jantaserishta.com
5 Jan 2022 1:14 PM IST
एडल्ट फिल्मों की एक्ट्रेस के साथ चौंकाने वाली घटना, रखा हथियारबंद बॉडीगार्ड
x

नई दिल्ली: पोर्न स्टार लिसा ऐन ने खुलासा किया है कि जब भी वह बाहर जाती हैं तो एक हथियारबंद बॉडीगार्ड उनके साथ हमेशा रहता है. उन्होंने हथियारबंद बॉडीगार्ड को इसलिए हायर किया है क्योंकि उनके कई सारे ऐसे फैन्स हैं जो उनके पीछे पागल हैं. इस वजह से उन्हें हमेशा टेंशन लगी रहती है कि कहीं ये क्रेजी फैन्स उन्हें कोई नुकसान ना पहुंचा दें.

'डेली स्टार' में छपी एक खबर के मुताबिक, 49 वर्षीय लिसा ने पोर्न से साल 1997 में संन्यास ले लिया था. लेकिन फिर उन्होंने दोबारा से साल 2008 में इस इंडस्ट्री में वापसी की और उनका करियर बेहद सफल भी रहा.
लिसा ने एक पॉडकास्ट भी शुरू किया. इसका नाम है 'ड्यूड्स डू बेटर'. यहां वह एडल्ट मॉडल्स से उनके एक्सपीरियंस के बारे में बात करती हैं. इसके एक एपिसोड में उन्होंने एक क्रेजी फैन की बात शेयर की थी. लिसा ने बताया कि उनके पीछे एक फैन इतना पागल था कि उसने उनके पैर को ही अपने दांतों से काट दिया था. फिर उसके टुकड़ों को अपने पास रखा.
हाल ही में मॉडल हेजल मूरे के साथ इंटरव्यू में लिसा ने बताया कि इस घटना के बाद से उन्होंने अपने लिए एक हथियारबंद बॉडीगार्ड को काम पर रखा है. जब भी वह कहीं बाहर जाती हैं तो इस बॉडीगार्ड के साथ ही जाती हैं. उन्होंने कहा कि हम जिस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं वहां हमें इस तरह की परिस्थितियों का अक्सर सामना करना पड़ता है.
उन्होंने बताया, ''जो पुरुष इस इंडस्ट्री में हैं उनके लिए परिस्थितियां महिला पोर्न स्टार की अपेक्षा काफी अलग होती हैं. मैं अपने एक दोस्त को कई बार इसे लेकर छेड़ती भी हूं. मैं उससे कहती हूं कि जब भी तुम तो पब्लिक के सामने जाते हो तो लोग तुम्हारी तारीफ करते हैं. जबकि वही लोग हम महिला पोर्न स्टार्स को दूसरी ही नजर से देखते हैं.''
लिसा ने इसके लिए लोगों को सजेस्ट किया कि वे अपने बच्चों को इतना जागरुक बनाएं कि वे पोर्न स्टार्स की भी उतनी ही इज्जत करें जितनी बाकी स्टार्स की करते हैं. लिसा की एक बायोग्राफी भी प्रकाशित हो चुकी है. उसमें उन्होंने बताया कि आम जनता अक्सर उनके काम के कारण लोग उन्हें संदेह की नजर से देखते हैं. लोग आपको एक आम इंसान जैसा ट्रीट नहीं करते.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story