मनोरंजन

एक्ट्रेस करीना कपूर का शॉकिंग खुलासा, कहा- ननद करती हैं ये अजीब हरकत

jantaserishta.com
4 Oct 2021 2:15 PM IST
एक्ट्रेस करीना कपूर का शॉकिंग खुलासा, कहा- ननद करती हैं ये अजीब हरकत
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) सोमवार को अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. परिवार के लोगों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों समेत लाखों लोगों ने सोहा अली खान (Soha Ali Khan) को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. इसी क्रम में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने भी अपनी ननद सोहा (Soha Ali Khan) को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है

ग्लास में चिकन धोकर खाती हैं सोहा
शुभकामनाओं में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहन के बारे में कुछ ऐसा राज खोल दिया है जो आपको शायद ही अब तक मालूम था. करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने सोहा (Soha Ali Khan) और कुनाल (Kunal Khemu) की शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मालदीव में जब मैं उसके साथ पहली बार हॉलीडे पर गई थी तब से लेकर, जब मैंने उसे ग्लास में चिकन धोते हुए (मसाले हटाने के लिए) और उसे आराम से खाते हुए देखा तब तक. मुझे पता था कि वो एक कूल वुमेन है.'
ऐसी है सोहा और करीना की केमिस्ट्री
करीना (Kareena) ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'और... तुम्हें जानना हमेशा मेरी खुशकिस्मती रही है सोहा. हैप्पी बर्थडे, सिस्टर इन लॉ. तुम्हें ढेर सारा प्यार. P.S. मुझे लगता है कि हम इस तस्वीर में अच्छे लग रहे हैं और इसीलिए अब इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.' बता दें कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की इस पोस्ट के बाद अब उनका ये सीक्रेट पब्लिक हो चुका है कि वह चिकन भी धोकर खाती हैं.
बर्थडे पर वायरल हो रही सोहा की तस्वीरें
जाहिर तौर पर वह ऐसा इसके ऊपर लगे मसाले हटाने और उसे कम स्पाइसी बनाने के लिए करती हैं लेकिन करीना (Kareena) की पोस्ट के बाद साफ हो गया है कि सोहा अली खान (Soha Ali Khan) की कई अटपटी आदतों में ये भी एक मजेदार आदत है जिसे जानकर फैंस को थोड़ा शॉक जरूर लगेगा. बता दें कि सोहा (Soha Ali Khan) आए दिन अपनी बेटी इनाया की तस्वीरों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story