मनोरंजन

फैंस को झटका, कम टीआरपी की वजह से ऑफ एयर होगा ये शो!

jantaserishta.com
16 Aug 2021 3:47 PM IST
फैंस को झटका, कम टीआरपी की वजह से ऑफ एयर होगा ये शो!
x

एक्टर शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक है. इन दिनों वो शो में कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 में नजर आ रहे हैं. इस बार की शो की स्टोरीलाइन पेरेंट्स और बच्चों के बॉन्ड पर थी. लेकिन अब खबरें हैं कि शो ऑफ एयर हो सकता है और इसे शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 से रिप्लेस किया जाएगा.

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 की टीआरपी बहुत कम है और चैनल, मेकर्स भी खुश नहीं हैं. इसलिए वो शो को खत्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसी भी खबरें हैं कि दिशा परमार और नकुल मेहता का शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 इस शो को रिप्लेस कर सकता है. बड़े अच्छे लगते हैं 2 का प्रोमो भी रिलीज किया जा चुका है.
शो की बात करें तो ये शो 12 जुलाई 2021 में शुरू हुआ था. शो को अभी एक महीना ही हुआ है. लेकिन शो अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहा है.
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी की बात करें तो शो में दिखाया गया कि कैसे देव और सोनाक्षी अपनी जिम्मेदारियों को संभाल रहे हैं. पेरेंट्स बनने के बाद कैसे एक कपल के बीच के रिश्ते में बदलाव आते हैं इसे दिखाया गया है. पिछले सीजन में देव और सोनाक्षी की लव स्टोरी देखने को मिली थी.
वहीं शो बड़े अच्छे लगते हैं कि बात करें तो ये शो का दूसरा सीजन है. इसके पहले सीजन को बेहद अच्छे रिस्पॉन्स मिला था. शो में राम कपूर और साक्षी तंवर लीड रोल में थे. इस बार दिशा परमार और नकुल मेहता हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story