मनोरंजन

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने मुंबई में खरीदी पहली प्रॉपर्टी, एक्टर ने कहा - कई सालों से कर...

Neha Dani
24 May 2022 7:44 AM GMT
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने मुंबई में खरीदी पहली प्रॉपर्टी, एक्टर ने कहा - कई सालों से कर...
x
इस बात को खुशी-खुशी मानता हूं और अब मैं गर्व के साथ रह सकता हूं कि मैंने भी अपनी मेहनत से खुद से कुछ किया है।'

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टीवी के पॉपुलर कपल हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और अब दोनों ने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए शोएब ने बताया कि वह काफी समय से उनको इस गुड न्यूज को देने का इंतजार था और अब फाइनली उनको ये मौका मिल गया है। एक वीडियो के जरिए दोनों ने ये बात बताई है। दीपिका भी इस दौरान काफी एक्साइटेड दिखीं। उनके चेहरे पर भी बड़ी स्माइल दिख रही है। अब इससे पहले कि आप कुछ और कयास लगाएं आपको बता दें कि ये जो गुड न्यूज है वो दोनों के घर से रिलेटेड है। दरअसल, शोएब ने अपना खुद का मुंबई में घर खरीद लिया है। शोएब ने वीडियो शेयर किया और कहा, 'मैं आप सभी के साथ एक गुड न्यूज शेयर करना चाहता हूं। मैंने फाइनली अपनी खुद की प्रॉपर्टी खरीद ली है मुंबई में।'

शोएब ने कहा, 'मैं साल 2009 में मुंबई आया था और अब फाइनली 2022 में मैं खुद का घर खरीद पाया हूं। 13 साल का ये सपना अब पूरा हो रहा है। सबसे जरूरी बात ये है कि मैं इसे अपनी के लिए ले रहा हूं।'


दीपिका ने आगे कहा, 'मुंबई में पहली प्रॉपर्टी जो है मेरी वो ये फ्लैट है और जब शोएब की अम्मी और परिवार मुंबई में शिफ्ट हुआ तो हमारे फ्लैट के नीचे वाला फ्लैट किराये के लिए खाली था तो वे लोग वहीं रहने लगे। तबसे लेकर अब तक अम्मी और परिवार वहीं उसी फ्लैट में रह रहा था।'
दोनो ने बताया कि कैसे इससे पहले उसी फ्लैट को मकान मालिक बेचना चाहते थे, लेकिन उस वक्त शोएब के पास इतने पैसे नहीं थे। अब फाइनली शोएब उसी फ्लैट को खरीद रहे हैं। दरअसल, शोएब चाहते थे कि उनका परिवार वहीं उसी फ्लैट में रहे क्योंकि विंग भी चेंज होता तो थोड़े दूर हो जाते हैं। शोएब ने कहा कि अब उनकी बहन भी अच्छा कर रही हैं तो अब ज्यादा जिम्मेदारी नहीं हैं।
शोएब ने दीपिका की पॉपुलैरिटी पर भी बात की और कहा, 'सभी को पता है कि दीपिका कितनी फेमस है। वह मुझसे ज्यादा फेमस है और मैं इस बात को खुशी-खुशी मानता हूं और अब मैं गर्व के साथ रह सकता हूं कि मैंने भी अपनी मेहनत से खुद से कुछ किया है।'


Next Story