मनोरंजन

शोएब ने दिया दीपिका, रुहान और मां का हेल्थ अपडेट, एक बार फिर मिले रुबिना की प्रेग्नेंसी के संकेत

SANTOSI TANDI
28 Aug 2023 6:49 AM GMT
शोएब ने दिया दीपिका, रुहान और मां का हेल्थ अपडेट, एक बार फिर मिले रुबिना की प्रेग्नेंसी के संकेत
x
एक बार फिर मिले रुबिना की प्रेग्नेंसी के संकेत
मशहूर कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने टीवी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। शादी के करीब 5 साल बाद इस साल 21 जून को उन्होंने बेटे रुहान का स्वागत किया था। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यूट्यूब पर व्लॉग के माध्यम से फैंस को डेली रूटीन की झलकियां दिखाते हैं। अब शोएब ने परिवार के बारे में हेल्थ अपडेट शेयर की है।
शोएब ने कहा कि मेरी मां, बेटा रुहान और दीपिका सभी वायरल फ्लू से पीड़ित थे। दीपिका के गले में खराश थी और काफी दर्द हो रहा था। वह रात में जाग जाती थीं और गले में दर्द के कारण घंटों रोती थीं। बाद में हमने उन्हें भर्ती करा दिया और वह अब ठीक हैं। मेरी मां, रुहान और परिवार में बाकी सभी लोग ठीक हैं। आजकल मौसम अच्छा नहीं है और इस वजह से हर कोई फ्लू की चपेट में आ रहा है। इसके बाद दीपिका ने भी कहा कि मैं सचमुच ठीक नहीं थी।
मेरे गले में बहुत दर्द था और मैं कुछ दिनों से बीमार थी। एक रात मैं दर्द के कारण बहुत रोई और बाद में शोएब मुझे अस्पताल ले गए। मां, रुहान और अन्य लोगों को भी इसका सामना करना पड़ा। वीडियो में आगे शोएब की मां रुहान के साथ खेल रही थीं। हालांकि रुहान के चेहरे को स्टिकर से छिपाया गया था। इसके बाद शोएब और दीपिका बेटे रुहान को शॉपिंग पर ले जाते हैं। दोनों उसके लिए कई ड्रेस खरीदते दिखते हैं।
अभिनव के साथ फोटो में खड़ी रुबिना के नजर आया बेबी बंप
टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक व उनके पति अभिनव शुक्ला से जुड़ी कोई भी खबर जंगल में आग की तरह फैलती है। दोनों ही फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस बीच, उन्होंने एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसे देखकर लोग मान बैठे हैं कि रुबिना प्रेग्नेंट हैं। रुबिना का पेट उभरा सा नजर आ रहा है और उनके पैर में भी हल्की सी सूजन दिख रही है।
इस फोटो में अभिनव और रुबिना गणपति भगवान के आगे हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। रुबिना का बेबी बंप दिख रहा है। रुबिना ने कैप्शन में अभिनव को शुक्रिया अदा किया है। कुछ दिनों पहले रुबिना और अभिनव को एक डॉक्टर के क्लिनिक में देखा गया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर जल्द ही खुशखबरी मिलने की बातें चल पड़ीं। हालांकि अभी तक कपल ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है।
रुबिना और अभिनव 21 जून 2018 को शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों को 'बिग बॉस 14' में भी देखा गया था, जहां रुबिना विजेता बनी थीं। अब रुबिना 'चल भज चलिये' के साथ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। रुबिना को आखिरी बार 'एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल' नाम के रियलिटी शो में देखा गया था।
Next Story