मनोरंजन
शिवांगी जोशी शीशे में खुद को निहारती आई नजर, दिखा ग्लैमरस LOOK
Shubhra Nandy
16 Jan 2021 2:20 PM IST

x
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा की भूमिका से शिवांगी जोशी काफी पॉपुलर हो गई है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क|टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नायरा की भूमिका से शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) काफी पॉपुलर हो गई है. शिवांगी बेहद खूबसूरत है और उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. एक्ट्रेस शो छोड़ चुकी है, लेकिन उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जाती है.
शिवांगी जोशी की हर तसवीर लाजवाब होती है. एक ऐसी ही तसवीर है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही है. इस तसवीर को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मजबूत रहो, अपने आप पर यकीन रखो, कभी हार मत मानो!. 'इस तसवीर में वो मिरर को देख रही है और अपने बालों को ठीक कर रही है. उनकी आंखों में लगा काजल उन्हें और भी हसीन बना रहा है.
दरअसल शिवांगी की ये तसवीर ब्लैक एंड व्हाइट है और यही वजह है कि इस तसवीर से आपकी नजर नहीं हटेगी. तसवीर लेटेस्ट नहीं है, लेकिन फैंस के इसपर खूब सारे कमेंट्स है. अबतक तसवीर पर 251,902 से ज्यादा लाइक्स आ चुके है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, 'आप बहुत खूबसूरत लग रही हो.' एक इंस्टा यूजर ने लिखा, 'वाह, क्या मस्त लग रही है आप.' कई अन्य यूजर्स तसवीर पर हार्ट और फायर इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे है.
हाल ही में शिवांगी ने एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वो बॉक्सिंग रिंग अपने सामने खड़ी प्लेयर को जोरदार पंच मारती हुई दिखाई देती हैं. जबकि वीडियो में कार्तिक 'नायरा' की यादों के साथ जीने की कोशिश कर रहा है. वीडियो देखकर फैंस कयास लगा रहे है कि शो में शायद उनकी वापसी हो जाए.
बता दें कि शिवांगी के एक्टिंग करियर की बात करें तो साल 2013 में वह 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली' से डेब्यू किया था. साल 2016 से वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार में नजर आ रही हैं. शिवांगी '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमेन इन द वर्ल्ड 2018' की लिस्ट में में 5 वें नंबर पर थी जिसे ब्रिटेन के एक समाचार पत्र ने जारी किया था.
Next Story





