
x
हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में शिवांगी जोशी ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे देख फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। शिवांगी जोशी का ये बोल्ड अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस बीच टीवी की नायरा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जिसे देख उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
शिवांगी जोशी ने खरीदी नई कार
शिवांगी जोशी की इस स्टोरी को देखने के बाद आप समझ ही गए होंगे कि उन्होंने एक नई कार खरीदी हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद लोग अनुमान लगा रहे हैं कि शिवांगी जोशी ने मर्सिडीज का कोई लग्जरी मॉडल खरीदा है। शिवांगी ने अपने कार की झलक तो दिखाई है लेकिन उसके ऊपर कवर लगा हुआ है। शिवांगी जोशी के फैंस उन्हें इसके लिए बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के बाद शिवांगी जोशी 'बालिका वधू 2' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने जमकर धमाल मचाया था।
बताते चलें कि फैंस शिवांगी जोशी की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। यही वजह है कि शिवांगी जोशी अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। शिवांगी जोशी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिवांगी जोशी का नाम टीवी एक्टर मोहसिन खान के साथ जुड़ा था। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए।
TagsRelationship with public latest newsrelationship with public newsrelationship with publicnews webdesklatest newstoday's big newstoday's important newsrelationship with public Hindi newsbig news of relationship with publiccountry-world newsstate-wise newsHindi newsToday's newsbig newsnew newsdaily newsbreaking newsIndia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story





