मनोरंजन

शर्टलेस,गले में स्कार्फ, ब्लैक कैप और सनग्लासेज, ऋत‍िक रोशन के नए लुक ने बटोरीं सुर्खियां, एक्स-वाइफ सुजैन का आया ये रिएक्शन

jantaserishta.com
29 Jun 2021 10:54 AM IST
शर्टलेस,गले में स्कार्फ, ब्लैक कैप और सनग्लासेज, ऋत‍िक रोशन के नए लुक ने बटोरीं सुर्खियां, एक्स-वाइफ सुजैन का आया ये रिएक्शन
x

ऋत‍िक रोशन अपने लुक और फिटनेस की वजह से हिंदी सिनेमा के ग्रीक गॉड भी कहे जाते हैं. दो बच्चों के प‍िता होने के बावजूद ऋत‍िक आज भी पहले की तरह ही काफी हैंडसम हैं. अपनी इस फिटनेस की झलक ऋत‍िक समय-समय पर सोशल मीड‍िया पर फैंस को देते रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की जिसपर उनकी एक्स-वाइफ सुजैन खान भी फिदा नजर आईं.

तस्वीर में ऋत‍िक गले में स्कार्फ, ब्लैक कैप और सनग्लासेज नजर आ रहे हैं. एक्टर का यह टैन लुक काफी अट्रैक्ट‍िव लग रहा है. उनकी इस तस्वीर पर सुजैन ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा- तुम 21 के लग रहे हो. जाह‍िर है, ऋत‍िक की ये कमाल की फोटो किसी को भी अट्रैक्ट कर सकती है.
सुजैन के अलावा अन‍िल कपूर ने भी ऋत‍िक की फिटनेस पर लिखा- तुम पैमाना बढ़ा रहे हो. उनके अलावा अन्य सेलेब्स और फैंस भी ऋत‍िक के इस लुक पर फिदा नजर आए. इस फोटो को खबर लिखने तक 20 लाख से अध‍िक लोगों ने लाइक किया है.
ऋत‍िक के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर को पिछली बार फिल्म वॉर में देखा गया था. इस ब्लॉकबस्टर मूवी में टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी केमिस्ट्री ने दमदार परफॉर्मेंस दी थी. दोनों एक्टर्स की फिटनेस, स्टंट्स, डांस और एक्ट‍िंग दर्शकों के दिल में छा गई थी. अब ऋत‍िक 2017 की तमिल हिट फिल्म विक्रम मेधा के रीमेक में नजर आएंगे. इसमें वे सैफ अली खान के साथ काम कर रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story