मनोरंजन
शिमरी ट्रांसपेरेंट गाउन में पति निक के साथ नीता अंबानी के इवेंट में पहुंची, केमिस्ट्री पर थम गईं सबकी निगाहें
Rounak Dey
1 April 2023 11:38 AM IST

x
इसके साथ उन्होंने हाई हील पेयर की है और मेसी बन से लुक को कंप्लीट किया है।
शुक्रवार रात नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' (NMACC) का ग्रेंड लॉन्च इवेंट हुआ, जहां बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। इसी बीच हाल ही में इंडिया पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी इवेंट की शान बढ़ाते नजर आए। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा ने पति निक का हाथ थाम इवेंट में शानदार एंट्री मारी।
इस दौरान सबकी नजरें निकयांका की केमिस्ट्री पर थमकर रह गईं। प्रियंका अपने स्टनिंग लुक से सबको इम्प्रेस करती नजर आईं।
शिमरी ट्रांसपेरेंट ड्रेस में देसी गर्ल का वेस्टर्न लुक देखते ही बन रहा है। इसके साथ उन्होंने हाई हील पेयर की है और मेसी बन से लुक को कंप्लीट किया है।
Next Story





