मनोरंजन

MMS स्कैंडल पर शिल्पी राज का बयान आया, कही यह बात

jantaserishta.com
16 May 2022 11:28 AM IST
MMS स्कैंडल पर शिल्पी राज का बयान आया, कही यह बात
x

नई दिल्ली: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर श‍िल्‍पी राज (Shilpi Raj) अपने गानों के साथ-साथ MMS स्कैंडल को लेकर हेडलाइंस में आ चुकी हैं. कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर सिंगर का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद सिंगर की इमेज को लेकर कई सारे सवाल उठने लगे. जिस पर शिल्पी राज ने अपनी सफाई पेश की है.

'ईटाइम्‍स' को दिये गये एक इंटरव्यू में शिल्पी राज ने MMS स्कैंडल का सच बयां किया है. भोजपुरी सिंगर का कहना है कि इंटरनेट पर वायरल वीडियो में वो नहीं हैं, बल्कि कोई और लड़की है. जिसे उन्हें बता कर उनकी इमेज खराब की जा रही है. शिल्पी राज के मुताबिक, वीडियो के जरिये उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. यहां तक उन्होंने अब तक वो वीडियो देखा भी नहीं है. MMS स्कैंडल को लेकर जितना हैरान आम लोग हैं, उतनी ही हैरान वो भी हैं.
इंटरव्यू के दौरान शिल्पी राज ने ये भी बताया कि उन्होंने मामले को लेकर बाबत कोर्ट में केस दर्ज कराया है. क्योंकि इस तरह बिना जांच के इस तरीके से किसी का भी नाम जोड़ना गलत है. सिंगर का दावा है कि इंडस्ट्री में जब भी कोई आगे बढ़ता है, तो इस तरह से उसका नाम गलत तरीके बदनाम करने की कोशिश की जाती है.
शिल्पी राज कहती हैं कि MMS स्कैंडल को लेकर उन्हें इंडस्ट्री से किसी का कॉल नहीं आया. सारे कॉल्स उनके मैनेजर के पास गये. पर हां वीडियो की वजह से उनके भाई जरुर परेशान हो गये थे. शिल्पी राज का कहना है कि वो आज जिस भी मुकाम पर हैं, खुश हैं. उन्हें भविष्य में बॉलीवुड गाने भी गाने हैं. पर हां इसके लिये वो अब तक किसी फिल्ममेकर के पास नहीं गई हैं. शिल्पी कहती हैं कि उनका काम ही उनका भविष्य तय करेगा. MMS स्कैंडल पर शिल्पी राज को जो कहना था उन्होंने कह दिया. बाकी अब आप बताइये आपको इस बारे में क्या लगता है?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story