मनोरंजन

बहन संग शिल्पा ने मां सुनंदा पर लुटाया प्यार, वीडियो शेयर कर शमिता बोलीं-''कुछ लम्हें अनमोल होते हैं''

Neha Dani
27 March 2022 8:42 AM GMT
बहन संग शिल्पा ने मां सुनंदा पर लुटाया प्यार, वीडियो शेयर कर शमिता बोलीं-कुछ लम्हें अनमोल होते हैं
x
फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

दुनिया में कई रिश्ते हैं लेकिन जो रिश्ता एक मां और बेटी के बीच का रिश्ता अनोखा और अटूट होता है। एक मां अपने बच्चों के लिए खास कर अपनी बेटी के लिए हमेशा अच्छा ही चाहती है।

बी-टाउन में भी कई ऐसी मां-बेटी की जोड़ियां हैं। इस लिस्ट में शेट्टी सिस्टर्स और उनकी मां सुनंदा शेट्टी का नाम भी शामिल है। सुनंदा शेट्टी अपनी दो बेटियों शिल्पा और शमिता को बाहरी दुनिया से बचाकर रखती हैं।
शिल्पा और शमिता अक्सर मां सुनंदा के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शमिता ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा और शमिता दोनों मां सुनंदा को कभी गले लगाते तो कभी किस करती दिख रही हैं।
वीडियो के साथ शमिता ने लिखा-'कुछ लम्हें अनमोल होते हैं।' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाई है। शमिता और शिल्पा का मां संग बिताए लम्हों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

Next Story