मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता हैरान, सलमान खान के मुंह से निकला ये...

jantaserishta.com
10 Oct 2021 11:40 AM IST
शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता हैरान, सलमान खान के मुंह से निकला ये...
x

मुंबईः बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने रियेलिटी शो 'बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15)' को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में सलमान खान ने सीजन का पहला वीकेंड का वार होस्ट किया, जिसमें हमेशा की तरह वह अपने मिले-जुले अंदाज में नजर आए. कभी मजाकिया तो कभी गुस्से में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते दिखे. वैसे भी उन्हें वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) एपिसोड में चुटकुले सुनाने के साथ-साथ प्रतियोगियों को डांटने के लिए भी जाना जाता है. इस बीच शनिवार को उन्होंने बिग बॉस 15 में राज कुंद्रा का नाम लेकर शमिता शेट्टी से मजाक किया, जो कि राज कुंद्रा की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन हैं.

सलमान खान बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल की बाथरूम का लॉक निकालने को लेकर क्लास लगा रहे थे, क्योंकि इस दौरान शो की ही दूसरी प्रतिभागी विधि पांड्या बाथरूम के अंदर थीं. प्रतीक की क्लास लगाने के बाद सलमान खान ने निशांत भट्ट से भी प्रतीक का सपोर्ट करने को लेकर सवाल किए और कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि उन्हें कब सपोर्ट करना चाहिए और कब नहीं.
इन सबके बाद सलमान खान करण कुंद्रा से बात करने पहुंचे, लेकिन उन्होंने करण को राज कुंद्रा कहकर बुलाया, जिसे सुनते ही शमिता शेट्टी हैरान रह गईं. फिर दूसरे कंटेस्टेंट्स के हंसने पर वह भी मुस्कुराने लगीं. बता दें, इससे पहले करण कुंद्रा ने एक इंटरव्यू में इस समस्या के बारे में बात की थी और कहा था कि राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी के बाद कई लोगों ने शुरुआत में उन्हें 'राज कुंद्रा' समझ लिया.
करण कहते हैं- 'शुरुआत में, यह काफी एंटरटेनिंग था, लेकिन बाद में मैं इससे काफी प्रभावित हुआ. यह एक ही समय पर मनोरंजक भी था और निराशाजनक भी. तो कई लोगों ने यह पढ़ा और उस आर्टिकल का स्क्रीनशॉट अभी भी मेरे पास है. लेकिन, जिन्हें नहीं पता होगा और वह ये देखते हैं तो उन्हें यही लगेगा कि ये मैं ही हूं.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story