मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी के बहन शमिता शेट्टी पर हमला, सिंगर ने फेंकी चप्पल

Nilmani Pal
15 Oct 2021 3:38 PM GMT
शिल्पा शेट्टी के बहन शमिता शेट्टी पर हमला, सिंगर ने फेंकी चप्पल
x

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में आज पंजाबी सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) और बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के बीच भारी हंगामा होने वाला है। ये हंगामा कितना खतरनाक होने कि इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। हालांकि इस हंगामे और झगड़े का एक ट्रेलर मेकर ने कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर दर्शकों को दिखाया है, जो अब वायरल हो चुका है। बिग बॉस 15 के नये प्रोमो वीडियो में देख सकते हैं कि 'जंगल में दंगल' टास्क के दौरान अफसाना आपे से बाहर जाती दिख रही हैं। वह अकासा सिंह को नीचे खींचने और उनको लात मारती दिख रही हैं। अफसाना को देखकर निशांत भट्ट कहते है कि ये लात क्यों मार रही हैं। इस पर अफसाना कहती हैं -मेरे को दो टांगे ऐसे लगी तो मैंने लात मारी।

अफसाना की बातें सुनने के बाद टास्क संचालन कर रही हैं शमिता शेट्टी कहती हैं कि आप सबसे बड़े झूठे हो। इसपर अफसाना फिर कहती हैं-तु कौन है। फिर शमिता कहती हैं इधर आ ना..इसपर अफसाना अपना चप्पल शमिता पर फेंकते हुए कहती हैं कि जूती आती है मेरी। अफसाना की हरकत देख शमिता उन्हें घटिया औरत कहती हैं, जिसे सुनने के बाद अफसाना बिग बॉस की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए खुद को भी मारने लगती हैं। करण कुंद्रा अफसाना को आपे से बाहर जाते देख चिल्ताते हुए कहते हैं कि अफसाना चुप हो जा, वह कहती हैं मैं नहीं हो सकती हैं। इसके बाद दोनों कंस्टेंट आपने आपे से बाहर जाती दिख रही हैं। अब आज देखना होगा कि अफसाना -शमिता शेट्टी के बीच ये जुबानी जंग किस हद जाता है और सलमान खान क्या रिएक्शन रहता है।


Next Story