मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने बेटे का वर्कआउट वीडियो किया शेयर

Tara Tandi
1 July 2021 9:09 AM GMT
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने बेटे का वर्कआउट वीडियो किया शेयर
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं। अभिनेत्री और उनके पति राज कुंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब राज कुंद्रा ने अपनी इंस्टा. स्टोरी पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे वियान वर्कआउट करते दिख रहे हैं। वियान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वियान के इस वर्कआउट वीडियो फ्लाइ जोन फिटनेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जहां से उनके पिता राज कुंद्रा ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो को शुरूआत में वियान वार्म-अप करते दिखा रहे हैं और अंत वो एक ट्रेडमिल पर दौड लगाते नजर आ रहे हैं साथ ही पुल-अप लगाते दिख रहे हैं।
वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'शानदार हमारे छोटे चैंपियन वियान कुंद्र को देखो।' साथ ही राज ने एक कोलाज भी शेयर किया है, जिसमें तीन तस्वीरे दिख रही हैं। पहली दूसरी तस्वीर में अभिनेता टाइगर श्रॉफ और वियान अपने एब्स फ्लॉट करते दिख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में वियान अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहे हैं। इस कोलाज को इंस्टा. स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'टाइगर श्रॉफ ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान को आश्चर्यचकित कर दिया, क्योंकि 9 साल की उम्र में सभी फिटनेस फ्रीक अपने बैक फ्लिप, वन हैंड कार्टव्हील, फुल-स्पिल्ट और अन्य जिमनास्टिक वार्म-अप वो खुद करता है।'
वियान के इस वीडियो अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, साथ ही उन्होंने वियान की तारीफ करते हुए लिखा, 'चैंप इन द मेकिंग।' बता दें कि टाइगर खुद अपनी फिटनेस को लेकर काफी सक्रिया है और वो अक्सर अपने वर्कआउट के दौरान की फोटोज वीडियो शेयर कर फैंस को एक्सरसाइज के लिए मोटिवेट करते रहते हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।


Next Story