मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा रंग बनाई रंगोली, बच्चों के संस्कार की हो रही खूब तारीफ!
Rounak Dey
24 Oct 2022 4:15 AM GMT

x
इसमें उनके साथ परेश रावल, मीजान और प्रणिता सुभाष थीं।
शिल्पा शेट्टी ने रविवार रात को धमाकेदार दिवाली पार्टी दी। अनिल कपूर से लेकर शमिता शेट्टी, रितेश देशमुख, जिनिलिया डिसूजा, एकता कपूर, आर्यन खान जैसे सेलेब्स इस दीपावली बैश की शान बने। लेकिन इसी बीच शमिता शेट्टी की दिवाली रंगोली का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिवाली पार्टी शुरू होने से कुछ घंटे पहले का है। इसमें शिल्पा अपने दोनों नन्हे-मुन्नों यानी बेटी समीशा शेट्टी और बेटे वियान के साथ रंगोली बना रही हैं। मां से ज्यादा बच्चों का दिल रंगों में लग रहा है। यह वीडियो काफी क्यूट है, क्योंकि समीशा अपनी नन्ही ऊंगलियों से आड़े टेढ़े डिजाइन बना रही हैं।
Shilpa Shetty के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2.41 लाख से अधिक लाइक्स मिल रहे हैं। फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं और बधाई भी दे रहे हैं। शिल्पा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमारी सालाना परंपरा को बनाए रखते हुए... Rangoli बनाने का समय। आशा है कि इस साल आपको स्वास्थ्य का धन मिले, सकारात्मकता का प्रकाश फैले और खूब समृद्धि हो। आपको और आपके परिवार को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।'
फैंस बोले- संस्कार देखकर गर्व हो रहा है
फैंस भी शिल्पा के इस वीडियो पर दिल हार रहे हैं। कई फैंस ने शिल्पा की तारीफ की है कि वो अपने बच्चों को इस उम्र से ही परंपराओं और भारतीय संस्कृति की सीख दे रही हैं। वियान से ज्यादा फैंस के दिल को बेटी Samisha Shetty छू रही हैं। एक अन्य ने लिखा है, 'देखकर गर्व हो रहा है कि आप अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति की सीख दे रही हैं। ईश्वर आपकी और आपके परिवार की रक्षा करें। दिवाली खुशियों और स्वास्थ्य के साथ बीते।'
जल्द ही फिल्म और वेब सीरीज में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही पर्दे पर सोनल जोशी के डायरेक्शन में बन रही 'सुखी' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की डेब्यू वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में भी नजर आएंगी। इस सीरीज में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी हैं। शिल्पा की पिछली रिलीज 'हंगामा 2' थी। इसमें उनके साथ परेश रावल, मीजान और प्रणिता सुभाष थीं।
Next Story