मनोरंजन

घायल पक्षी को देख शिल्पा शेट्टी की बेटी ने दिया ये रिएक्शन, एक्ट्रेस ने बताई ये बात

Rani Sahu
12 Jan 2022 6:46 PM GMT
घायल पक्षी को देख शिल्पा शेट्टी की बेटी ने दिया ये रिएक्शन, एक्ट्रेस ने बताई ये बात
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी बेटी समीशा संग जमकर क्वालिटी टाइम बिता रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी बेटी समीशा संग जमकर क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी बेटी के साथ ली गई तस्वीरों और वीडियो को शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी का एक नया वीडियो शेयर किया है जोकि तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में समीशा अपने घर के बगीचे में एक घायल पक्षी को देखकर काफी परेशान सी नजर आ रही हैं और तोतली जुबान में गायत्री मंत्र पढ़ रही हैं। इतनी कम उम्र में समीशा (Samisha) का ये रिएक्शन देखकर फैंस काफी चौंक रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

एक्ट्रेस ने बताई ये बात
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा है, 'बच्चों का दिल सबसे पवित्र होता है। समीशा जिस तरह से दया और संवेदना को महसूस कर रही है ये देखकर काफी अच्छा लग रहा है। वह इस चीज को महसूस कर पा रही है कि किसी को कब प्यार और प्रार्थना की जरूरत होती है।' एक्ट्रेस ने आगे ये भी बताया है कि अब ये घायल पक्षी अब एक्सपर्ट्स की निगरानी में है और सुरक्षित है। शिल्पा शेट्टी और समीक्षा के इस वीडियो पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
इस शो में नजर आने वाली हैं शिल्पा
शिल्पा शेट्टी बहुत जल्द रिएलिटी शो इंडिया गॉट टैलेंट में बतौर जज नजर आने वाली हैं। इस शो में शिल्पा शेट्टी के साथ किरण खेर और बादशाह भी नजर आने वाले हैं। मेकर्स की ओर से इस शो के कई प्रोमो भी रिलीज किए जा चुके हैं जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया है। लोग बेसब्री के साथ इस शो के ऑन एयर होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इंडिया गॉट टैलेंट इसी वीकेंड से ऑन एयर हो जाएगा। वैसे आपको समीशा का नया वीडियो कैसा लगा? कमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा।
Next Story