मनोरंजन

रेड गाउन, सिल्वर नेकलेस और खुले बालों में Shilpa Shetty ने ढाया कहर, एक्ट्रेस के टिकी सबकी निगाहें

Neha Dani
17 July 2022 9:51 AM GMT
रेड गाउन, सिल्वर नेकलेस और खुले बालों में Shilpa Shetty ने ढाया कहर, एक्ट्रेस के टिकी सबकी निगाहें
x
फिल्म में एक्ट्रेस अभिमन्यु दसानी और एक्ट्रेस शर्ली सेतिया के साथ नजर आईं थी। फिल्म को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली।

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी अदाओं और लुक्स के फैंस को मिनटों में घायल कर देती हैं। बीते गुरूवार एक्ट्रेस को एचटी इंडिया के मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2022 में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं। अवॉर्ड्स नाइट से एक्ट्रेस की तस्वीरें अब इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।






शिल्पा शेट्टी के लुक की बात करें तो अवॉर्ड्स नाइट में एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर रेड गाउन में एंट्री की, जिसमें वह कतई बवाल लग रही थीं इस गाउन के साथ उन्होंने नेक पर डायमंड नेकलेस पहना, जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहा था।



खुले बाल..न्यूड मेकअप और रेड लिपस्टिक में शिल्पा की खूबसूरती देखते ही बन रही है।



रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरते हुए एक्ट्रेस ने जबरदस्त पोज दिए।



काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी को हालिया रिलीज हुई फिल्म 'निकम्मा' में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस अभिमन्यु दसानी और एक्ट्रेस शर्ली सेतिया के साथ नजर आईं थी। फिल्म को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली।



Next Story