मनोरंजन

Shilpa Shetty ने ननद को विश किया बर्थडे, बोलीं- 'मैं बहुत खुशकिस्मत हूं...'

Tara Tandi
6 Jun 2021 12:12 PM GMT
Shilpa Shetty ने ननद को विश किया बर्थडे, बोलीं- मैं बहुत खुशकिस्मत हूं...
x
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शिल्पा कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शिल्पा अपने परिवार की भी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी ननद को बर्थडे विश किया है।

शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शिल्पा शेट्टी अपनी दो ननदों के साथ बैठी हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी ननद रीना को बर्थडे विश किया है। इस फोटो में शिल्पा की अपनी दोनों ननद के साथ बॉन्डिंग काफी अच्छी दिख रही है।


शिल्पा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, मेरी प्यारी रीना। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे एक दोस्त, विश्वासपात्र और ननद एक ही शख्स में मिली। मेरी दुआ है कि आपको प्यार, खुशियां और स्वास्थ्य मिले। बहुत समय हो गया तुम्हें देखे। बड़ा, टाइट बर्थडे हग भेज रही हूं।'
बता दें बीते दिनों शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया था। उनके पति, बच्चे, सास सभी लोग कोरोना वायरस का शिकार हो गए थे। हालांकि शिल्पा संक्रमण से बच गई थीं। इस बारे में शिल्पा ने खुद ही सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी।
बात करें शिल्पा के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और वीनस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा वो 'निकम्मा' में भी नजर आने वाली हैं।


Next Story