मनोरंजन
सुपरवुमन बन शिल्पा शेट्टी की होगी बड़े पर्दे पर वापसी, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दिखाई पहली झलक
Ritisha Jaiswal
16 May 2022 5:23 PM IST

x
पिछले हफ्ते बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने ऐलान किया था कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं।
पिछले हफ्ते बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने ऐलान किया था कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने अब सोशल मीडिया पर अपनी वापसी ऐलान करते हुए बड़े पर्दे पर अपनी वापसी की भी एक झलक दिखाई है।
शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने नए अवतार को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने 'निकम्मा' फिल्म के अपने लुक को फैंस के बीच शेयर किया है। जिसमें वह एक सुपरवुमन के तौर पर नजर आ रही है। इस लुक में शिल्पा अपने हाथ में तलवार लिए नजर आ रही हैं।टीजर को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी 17 मई को रिलीज किया जाएगा।
फैंस अपने पसंदीदा स्टार को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों उनकी बड़े पर्दे पर वापसी की उम्मीद थी लेकिन प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2', जिसमें शिल्पा लीड रोल में थीं, कोरोना महामारी की तीसरी लहर के चलते रिलीज नहीं की जा सकी। आखिरकार अब 'निकम्मा' के जरिए वह बड़े पर्दे पर वापसी की उम्मीद कर रही हैं।
Next Story





