मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी को भीड़ ने घेरा, देखें वीडियो

Nilmani Pal
30 July 2022 7:39 AM GMT
शिल्पा शेट्टी को भीड़ ने घेरा, देखें वीडियो
x

भरतपुर। भरतपुर सेवर रोड पर टाटा मोटर्स के शोरूम का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम की चीफ गेस्ट सुपर स्टार शिल्पा शेट्टी रहीं। शिल्पा शेट्टी ने शोरूम का फीता काटकर उसका उद्घाटन किया। शिल्पा शेट्टी एक देखने के लिए काफी संख्या में लोगों भीड़ पहुंची, लेकिन एंट्री के लिए पास बनाये गए इसलिए जो लोग शिल्पा शेट्टी को देखने के लिए पहुंचे वह उनका दीदार नहीं कर पाए।

ब्रज वील ऑटो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक दिव्यांश ने बताया की उन्होंने सिर्फ शिल्पा शेट्टी को सिर्फ शोरूम के उद्घाटन के लिए भरतपुर बुलाया था। जिसके लिए उन्होंने करीब 35 लाख रुपये खर्च किए। कल ही शिल्पा शेट्टी दिल्ली फ्लाइट से पहुंच गई थी। उसके बाद वह एक रात ताज होटल में रुकीं। आज सुबह वह दिल्ली से भरतपुर आईं और उसके बाद वह दोबारा दिल्ली चली गईं।


Next Story