मनोरंजन

हाथ में गन लिए Shilpa Shetty स्वैग में रोहित शेट्टी के साथ करती दिखीं वॉक, देखिए धमाकेदार वीडियो

Neha Dani
24 April 2022 11:04 AM GMT
हाथ में गन लिए Shilpa Shetty स्वैग में रोहित शेट्टी के साथ करती दिखीं वॉक, देखिए धमाकेदार वीडियो
x
इस प्रोजेक्ट की रिलीज डेट व अन्य जानकारी के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।

रोहित शेट्टी लगातार अपने डिजिटल प्रोजेक्ट के चलते चर्चा में हैं। वह ओटीटी पर स्पेशल कॉप सीरीज लेकर आ रहे हैं जिसकी हीरोइन का हाल में ही हैरान किया। इस प्रोजेक्ट का नाम है इंडियन पुलिस फॉर्स (Indian Police Force) इस फिल्म में रोहित शेट्टी ने कास्ट का खुलासा कर फैंस को हैरत में डाल दिया। जी हां, इस सीरीज में ऐंट्री हुई है मशहूर ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty) की। जिनका फर्स्ट लुक भी फैंस देख चुके हैं। अब शिल्पा शेट्टी ने रोहित शेट्टी के साथ धमाकेदार नया वीडियो शेयर किया है।




शिल्पा शेट्टी और रोहित शेट्टी पहली बार साथ काम करने वाले हैं। इस वीडियो में दोनों धमाकेदार अंदाज में वॉक करते नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी के हाथ में गन और दोनों ने काला चश्मा लगा रखा है। वीडियो देख ऐसा लगता है जैसे शिल्पा शेट्टी दुश्मनों के छक्के छुड़कर कुछ ऐसी ग्रैंड एंट्री लेती दिखाई देंगी। हर बार की तरह रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी वाली जीप भी नजर आ रही है। फैंस इस सीरीज के लिए काफी एक्साइटिड नजर आ रहे हैं।
एक दिन पहले ही रिलीज हुआ शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक
रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स से शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी लीड फीमेल कॉप के रोल में नजर आएंगी। उनके लुक को तो फैंस ने खूब सराहा है अब देखना दिलचस्प होगा कि उनका डिजिटल डेब्यू कितना और कैसे सुपरहिट साबित होगा।
सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आएंगे नजर
रोहित शेट्टी के इस प्रोजेक्ट में शेरशाह ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे। वह इंडियन पुलिस फोर्स में वर्दी में नजर आने वाले हैं। उनका लुक भी पहले ही मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस प्रोजेक्ट की रिलीज डेट व अन्य जानकारी के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।

Next Story