मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी साड़ी पहन 'निक्कमा' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची हुईं ट्रोल, वायरल हुआ वीडियो

Subhi
18 May 2022 1:01 AM GMT
शिल्पा शेट्टी साड़ी पहन निक्कमा के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची हुईं ट्रोल, वायरल हुआ वीडियो
x
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लौट चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी ने किसी नॉर्मल लुक में नहीं बल्कि वंडर वूमेन के अवतार में सोशल मीडिया पर वापसी की है, जिसका कनेक्शन उनकी आगामी फिल्म 'निकम्मा' से जुड़ा हुआ है।

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लौट चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी ने किसी नॉर्मल लुक में नहीं बल्कि वंडर वूमेन के अवतार में सोशल मीडिया पर वापसी की है, जिसका कनेक्शन उनकी आगामी फिल्म 'निकम्मा' से जुड़ा हुआ है। शिल्पा शेट्टी 13 साल बाद फिल्म 'निकम्मा' से परदे पर वापसी करने वाली थीं, हालांकि किन्हीं कारणों से उनकी ये फिल्म डिले हुई और वह हंगामा 2 में नजर आईं। लेकिन अब फाइनली शिल्पा की फिल्म 'निकम्मा का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है। इस ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची शिल्पा शेट्टी बुरी तरह ट्रोल हो गयीं।

अतरंगी आउटफिट में नजर आईं शिल्पा शेट्टी

फिटनेस के साथ-साथ फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अपने स्टाइल स्टेटमेंट से फैशन गोल देने वालीं शिल्पा शेट्टी अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'निकम्मा' के ट्रेलर लॉन्च पर अतरंगी आउटफिट में नजर आईं। शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी इस खास मौके पर ब्लू साड़ी के साथ रेड कॉर्सेट टॉप में और येलो ब्लेजर ने नजर आईं। अपने इस लुक के साथ शिल्पा शेट्टी ने अपने बालों को खुला रखा और हाथों में गोल्डन बैंगल और सटल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। हालांकि उनका ये लुक सोशल मीडिया पर लोगों को बिलकुल भी नहीं भा रहा है और फैंस जमकर अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने शिल्पा को किया बुरी तरह ट्रोल

इस वीडियो को देखने के बाद अभिनेत्री अपने आउटफिट को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए शिल्पा शेट्टी को लो बजट वंडर वूमेन बताया तो वही कुछ लोग उन्हें उर्फी जावेद से प्रेरित बता रहे हैं। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये आउटफिट उर्फी जावेद से इंस्पायर है'। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'लो बजट वंडर वूमेन'। अन्य यूजर ने लिखा, 'वाओ साड़ी का कबाड़ा करवाना है तो शिल्पा शेट्टी से करवा लो'। उनका ये लुक फैंस को बिलकुल भी नहीं भा रहा है'।

17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म 'निकम्मा'

शिल्पा शेट्टी की यह फिल्म 17 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अभिनेत्री के अलावा मीनाक्षी सुन्देश्वरम एक्टर अभिमन्यू दसानी मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में शर्ली सेतिया, सुनील ग्रोवर और समीर सोनी भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जुलाई 2019 में शुरू हुई थी, यह फिल्म साल 2022 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई। यह तेलुगु फिल्म मिडिल क्लास अब्बाई की हिंदी रीमेक है। जिसका निर्देशन शब्बीर खान ने किया है।


Next Story