मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने परिवार के सदस्यों के साथ बिताया क्वॉलिटी टाइम, राज ने शमिता को लगाया गले

Neha Dani
28 Feb 2022 4:33 AM GMT
शिल्पा शेट्टी ने परिवार के सदस्यों के साथ बिताया क्वॉलिटी टाइम, राज ने शमिता को लगाया गले
x
इस दौरान शमिता शेट्टी और राज कुंद्रा गले लगते नजर आए।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनैसमैन पति राज कुंद्रा बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल में से एक हैं। पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तारी के बाद राज कुंद्रा पब्लिकली बहुत कम ही नजर आते हैं। शिल्पा शेट्टी रविवार को अपने पूरे परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताते नजर आईं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के अलावा बेटे वियान और बहन शमिता शेट्टी भी नजर आई। इस दौरान शमिता शेट्टी और राज कुंद्रा गले लगते नजर आए।

राज ने शमिता को लगाया गले


सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शमिता शेट्टी ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहन रखी है। वहीं, राज कुंद्रा ने वाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहन रखी थी। शमिता और राज की तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा।
शिल्पा और शमिता का पोज
शिल्पा शेट्टी ने वाइट ड्रेस पहन रखी थी। उन्होंने अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ पोज दिए। इस दौरान दोनों की मुस्कुराहट आपको अपनी तरफ आकर्षित करेगी।
वियान भी आया नजर
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी के साथ वियान नजर आया। वियान ने ब्लैक ड्रेस पहन रखी है और मास्क भी लगा रखा था।
शिल्पा ने हाल ही अपनी बेटी समीषा का दूसरा जन्मदिन मनाया था। बर्थडे पार्टी में फैमिली के सदस्य और दोस्त मौजूद रहे।



Next Story