मनोरंजन

Shilpa Shetty : शिल्पा शेट्टी ने राखी माँ के लिए बर्थडे पार्टी

Bharti Sahu 2
12 Aug 2024 8:44 AM IST
Shilpa Shetty : शिल्पा शेट्टी ने  राखी माँ के लिए बर्थडे पार्टी
x
Shilpa Shetty : मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी Shilpa Shetty ने अपनी मां के 75वें जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया।
इंस्टाग्राम पर शिल्पा के 32.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं शिल्पा ने ऑफ-शोल्डर ब्लू कलर की एंकल-लेंथ ड्रेस पहनी है और इसे उन्‍होंने ब्लैक पॉइंटेड हील्स के साथ पेयर किया है। शिल्पा ने नवंबर 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। इस जोड़े के दो बच्चे बेटा वियान और बेटी समीशा हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा ने 1993 की थ्रिलर फिल्म बाजीगर से एक्टिंग में डेब्यू किया था। अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, परदेसी बाबू, धड़कन, गर्व: प्राइड एंड ऑनर, लाइफ इन ए मेट्रो, हंगामा 2 और निकम्मा जैसी फिल्मों में काम किया। शिल्पा ने रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश द्वारा निर्मित और निर्देशित इंडियन पुलिस फोर्स में तारा के रूप में भी काम किया है।
Next Story