मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने डॉटर्स डे पर बेटी का प्यारा वीडियो किया शेयर

Tara Tandi
27 Sept 2021 11:53 AM IST
शिल्पा शेट्टी ने डॉटर्स डे पर बेटी का प्यारा वीडियो किया शेयर
x
शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक हैं। वह योग की जबरदस्त फैन हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक हैं। वह योग की जबरदस्त फैन हैं और लोगों को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा की बेटी समिषा और बेटा विआन योग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में विआन योग कर रहे हैं और उनकी छोटी बहन उन्हें कॉपी कर रही है। वीडियो को शिल्पा के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं


शिल्पा बोलीं- गर्व होता है

शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है, बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं। हमें शुरुआत में ही उनको हेल्दी लाइफस्टाइल की तरफ ढाल देना चाहिए। उनमें संतुलित खाने, फिट रहने और दिमाग और आत्मा को कंट्रोल करने की आदत डालनी चाहिए। मैंने ऐसा ही विआन के साथ करने की कोशिश की है। अब उसे इस छोटी फॉलोअर समिषा को सिखाते देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस होता है। दोनों को योग में साथ देखना मंडे मोटिवेशन है। मुझे उनके लिए और उनके साथ फिट और हेल्दी रहना है

डॉटर्स डे का प्यारा वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने डॉटर्स डे पर बेटी का प्यारा वीडियो शेयर किया था। वीडियो में समिषा मां शिल्पा के साथ पूजा में बैठी डांस करती दिख रही हैं। यह शिल्पा के गणपति पूजा का वीडियो है। इसमें मां-बेटी दोनों एक से कपड़े पहने नजर आ रही हैं। शिल्पा ने कैप्शन लिखा था, समिषा मुझे चुनने के लिए धन्यवाद। मैं वादा करती हूं कि भले ही हम मां-बेटी हूं, हम हमेशा दिल से दोस्त रहेंगे।


Next Story