मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की VIDEO, पीले ड्रेस पहन किया ऐसा वॉक...हिल्ला पूरा इंटरनेट
Shubhra Nandy
29 May 2021 12:58 PM IST

x
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने दिलकश अंदाज के चलते चर्चा में रहती हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने दिलकश अंदाज के चलते चर्चा में रहती हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वो पीले कलर की ड्रेस पहने वॉक करती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी येलो कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में अपनी अदाओं के जलवे बिखेर दिख रही हैं। एक्ट्रेस की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 16 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कई कलाकार कमेंट कर उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने अपनी फिल्म धड़कन के एक सॉन्ग की कुछ लाइनें कैप्शन में भी लिखी हैं। उन्होंने लिखा, 'तेरी राहों से यूं ना जाऊंगी मैं, ये इरादा है, मेरा वादा है लौट आ गई हूं मैं... सुपर डांस चैप्टर 4 के मंच पर!'
इससे पहले उन्होंन ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे वियान द्वारा बनाएंगे एक वीडियो को शेयर किया था, जिसमें वो हॉलीवुड की फिल्म थोर की मुख्य किरदार हेला की रूप में दिख रही हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'वियान ने अपने इस वीडियो से मेरे चेहरे पर मुस्कान आई है। इसमें उसने ये बताने की कोशिश की है कि कैसे मम्मा ने कोविड-19 में सब कुछ सही तरीके से संभाला... सभी नेगेटिव.... अभी भी पॉजिटिव बने हुए हैं और कोविड के बाद एक बेहतर भविष्य की उम्मीद कर रहे हैं।'
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और वीनस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा वो 'निकम्मा' में भी नजर आने वाली हैं।
Next Story





