मनोरंजन
पति राज कुंद्रा को शिल्पा शेट्टी बोली- 'तुझे जी भरकर कूट के', देखें वायरल VIDEO
Shubhra Nandy
19 Jun 2021 1:42 PM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। अभिनेत्री और उनके पति राज कुंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब उनकी एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो पति पत्नी कॉमेडी का फनी डायलॉग बोलते दिख रहे हैं।
वीडियो में शिल्पा शेट्टी रेड एंड व्हाइट टी-शर्ट में दिख रही हैं। तो वही राज कुंद्रा व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों एक फनी हरियाणवी डायलॉग बोलते दिख रहे हैं। वीडियो को शुरुआत में राज कुंद्रा बोलते हैं काश तू शक्कर होती कभी तो मीठा बोलती। राज के इस डायलॉग का जबाव देते हुए शिल्पा शेट्टी कहती है, काश तू अदरक होता, कसम से तुझे जी भर कर कूट के उबलती हुई चाय में डाल कर पी जाती।
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस कमेंट कर फनी रिएक्शन भी दे रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस दिल खोलकर लाइक कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज मनी हाइस्ट के लीड किरदार टोस्यो और प्रोफेसर के फेस में एडिट कर अपना फेस लगा दिया है। वीडियो वो एक पंजाबी फिल्म का फनी डायलॉग बोल रहे हैं।
वीडियो में शिल्पा कहती हैं कि, जिस महिला के गले में मंगलसूत्र लगटका हुआ है वो शादीशुदा है। लेकिन आदमी के शादीशुदा होने की क्या निशानी है। इसका जबाव देते हुए राज ने कहा, अगर बंदे का मुंह लटका हुआ हो, वो बंदा शादीशुदा है। साथ ही राज कुंद्रा ने इस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'आखिरकार मनी हीस्त में एक पंजाबी जोड़ा! वूहू बेला सियाओ।'
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और वीनस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा वो 'निकम्मा' में भी नजर आने वाली हैं।
Next Story





