मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने कैमरे के सामने कहा केजीएफ-2 का ये फेमस डायलॉग, देखें वीडियो

Neha Dani
25 April 2022 4:45 AM GMT
शिल्पा शेट्टी ने कैमरे के सामने कहा केजीएफ-2 का ये फेमस डायलॉग, देखें वीडियो
x
जानकारी के अनुसार शिल्पा शेट्टी हाल ही में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में नजर आई थीं और इस साल वो फिल्म 'निक्कमा' में भी नजर आने वाली हैं।

यलॉग्स बॉलीवुड सेलेब्स और लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। अब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने रॉकी भाई के एक डायलॉग को रीक्रिएट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, अभिनेत्री से पैपराजी केजीएफ चैप्टर के बारे में पूछ रहे हैं और शिल्पा फोटोग्राफर्स को जबाव देते हुए कहती हैं। वायलेंस वायलेंस वॉयलेस.. आई डोंट लाइक इट, बट वायलेंस लाइक्स मी... और इसके बाद वो काफी जोर से हसने लगती हैं। इस दौरान अभिनेत्री का डायलॉग बोलने का काफी जुदा अंदाज भी देखने को मिल रहा है। शिल्पा शेट्टी की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, वीडियो पर एक्ट्रेस ने खुद अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
हाल ही में वो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी प्राइम ओरिजनल फिल्म 'इंडियन पुलिस फोर्स' में एंट्री को लेकर खासी चर्चा में थी। फिल्म में उनकी एंट्री का एलान फर्स्ट लुक के साथ किया गया है। जिसमें शिल्पा हाथों में बंदूक लिए जलती हुई गाड़ियों के बीच फुल एक्शन के मूड में नजर आ रही हैं।



एक्ट्रेस के इस फर्स्ट लुक को साझा कर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने लिखा, 'शिल्पा स्कॉयड में आपका स्वागत है! गन बैटल, हैंड टू हैंड कॉम्बैट, हाई स्पीड चेज और हां उड़ती हुई कारों के लिए तैयार हो जाइए...इंडियन पुलिस फोर्स।
आपको बता दें, इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। एक्ट्रेस से पहले फिल्म निर्माता ने इस एक्टन रोमांच फिल्म का एलान कर अभिनेता का फर्स्ट लुक रिवील किया था।
हंगामा 2 से की वापसी
बता दें, एक्ट्रेस ने कई सालों बाद प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हांगामा 2' से बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मीजान जाफरी और प्रणिता सुभाष ने अहम किरदार निभाएं हैं। जानकारी के अनुसार शिल्पा शेट्टी हाल ही में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में नजर आई थीं और इस साल वो फिल्म 'निक्कमा' में भी नजर आने वाली हैं।

Next Story