मनोरंजन

छुट्टियां मनाकर भारत लौटी शिल्पा शेट्टी, फिर बहन शमिता के साथ दिए पोज

Rounak Dey
6 Jan 2023 3:25 AM GMT
छुट्टियां मनाकर भारत लौटी शिल्पा शेट्टी,  फिर बहन शमिता के साथ दिए पोज
x
जिसकी तस्वीरें अब सामने आ गई हैं। आइए नजर डालते हैं शिल्पा शेट्टी की इन फोटोज पर....
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिल्मों में एक्टिंग के अलावा कई तरह का काम करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस तमाम रियलिटी शो में बतौर जज नजर आती हैं। इसके साथ ही वह अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस को फिटनेस टिप्स देती दिखाई देती हैं। वहीं एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ नए साल का स्वागत करने लंदन गई थीं। अब शिल्पा शेट्टी मुंबई वापस लौट आई है। जिसकी तस्वीरें अब सामने आ गई हैं। आइए नजर डालते हैं शिल्पा शेट्टी की इन फोटोज पर....
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को आज पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है। बता दें कि शिल्पा पैप्स की फेवरेट हैं वो जहां भी जाती हैं और पैपराजी उनके पीछे-पीछे चले आते हैं।
बेटी के साथ दिखीं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को आज उनकी बेटी समीशा के साथ देखा गया है। इस दौरान उनकी बेटी बेहद क्यूट लग रही थीं। शिल्पा की बेटी का चेहरा देख वहां मौजूद सभी लोग खुशी से खिलखिला उठे थे।
शिल्पा ने पैपराजी को देखते ही बनाया मुंह
पैपराजी ने जैसे ही शिल्पा शेट्टी को पोज देने को कहा वैसे ही शिल्पा उनपर भड़क गईं। इस वजह से एक्ट्रेस को लोग जमकर ट्रोल कर रहे है।
कैजुअल ड्रेस में नजर आईं शिल्पा शेट्टी
इस दौरान शिल्पा शेट्टी कैजुअल ड्रेस में नजर आईं। इस आउटफिट में भी एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लग रही थीं। शिल्पा का ये लुक लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Next Story