शिल्पा शेट्टी ने दिया पति राज कुंद्रा की सभी कम्पनियों से इस्तीफा, जांच में हुआ ये खुलासा

मुंबई:- बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई को मुंबई की काइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा 27 जुलाई तक रिमांड में हैं। राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। शुक्रवार (23 जुलाई) को मुंबई की काइम ब्रांच राज कुंद्रा को लेकर उनके घर पर जांच के लिए पहुंची थी। इसी दौरान शिल्पा शेट्टी से भी मुंबई की काइम ब्रांच ने लंबी पूछताछ की। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पर काइम ब्रांच ने 6 घंटे की लंबी तलाशी ली। अधिकारियों को इस केस से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण सबूत की तलाश है। इसी दौरान ये भी पता चला है कि राज कुंद्रा की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज से शिल्पा शेट्टी ने इस्तीफा दे दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





