मनोरंजन

परिवार संग छुट्टियां मनाने अलीबाग पहुंची शिल्पा शेट्टी, देखें फोटोज

Neha Dani
23 Oct 2021 10:38 AM GMT
परिवार संग छुट्टियां मनाने अलीबाग पहुंची शिल्पा शेट्टी, देखें फोटोज
x
मीजान जाफरी और प्रणिता सुभाष ने अहम किरदार निभाएं हैं।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और डांस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर जिम में वर्कआउट और योग करते वक्त की वीडियो शेयर कर फैंस को मोटिवेट करती रहती हैं। इसी बीच शनिवार को वो अपने दोनों बच्चों और अपनी मां के साथ अलीबाग वीकेंड एंजॉय करने पहुंची हैं।

शि्ल्पा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पैपराज फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। तस्वीरों में वो बेटी समीशा को गोद में लेकर चल रही हैं। इस दौरान वियान भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री स्काई ब्लू कलर की वन पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं। फोटोज में शिल्पा बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। वहीं शिल्पा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मस्ती करती दिख रही हैं।


वीडियो में अभिनेत्री डांस करते हुए मस्ती कर रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, वीकेंड में जा रही हूं जैसे.....। अभिनेत्री की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो शब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'निकम्मा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेतिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उन्हें आखिरी बार प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हांगामा 2' में देखा गया था। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मीजान जाफरी ने अहम किरदार निभाएं हैं। उन्होंने आखिरी बार प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म हंगामा 2 में नजर आईं थीं। इस फिल्म में परेश रावल, मीजान जाफरी और प्रणिता सुभाष ने अहम किरदार निभाएं हैं।


Next Story