मनोरंजन
Shilpa Shetty अपनी अपकमिंग फिल्म ''केडी- द डेविल'' की शूटिंग के लिए बैंगलोर हुईं रवाना
Rounak Dey
5 April 2023 8:16 AM GMT
x
भूमिका में नज़र आएंगे इसके अलावा वी रामचंद्रन , संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्फा शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म केडी- द डेविल की वजह से खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म से अपने लुक का पहला पोस्टर शेयर किया था। जिसमें शिल्पा के लुक की खूब तारीफ हुई थी। वहीं, अब शिल्पा फिल्म की शूटिंग के लिए आज बैंगलोर रवाना हो चुकी हैं। एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया है।
बता दें कि, निर्माताओं ने गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर सत्यवती नाम के उनके चरित्र पोस्टर का अनावरण किया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। 1970 के दशक में बैंगलोर में हुई वास्तविक घटनाओं पर आधारित इस एक्शन पीरियड एंटरटेनर में शेट्टी एक नए अवतार में नज़र आएंगी। ध्रुवा सरजा इस फिल्म में अहम भूमिका में नज़र आएंगे इसके अलावा वी रामचंद्रन , संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
Next Story