मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी ने की रणवीर सिंह की नकल, दिखाया अपना अजीबोगरीब हेयरकट, देखे VIDEO
Rounak Dey
11 Nov 2021 3:50 PM IST

x
इसी वजह से उन्होंने अपने पोस्ट में रणवीर को टैग किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कुछ दिनों पहले ही अंडर हेयरकट कराया था। उनका ये हेयरकट काफी वायरल हुआ था। फिलहाल, उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बालों को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने इस पोस्ट में रणवीर सिंह को भी टैग किया है।
शिल्पा इस वीडियो में अपने अंडरकट वाले हेयरस्टाइल को दिखा रही हैं। साथ ही रणवीर सिंह के हिट गाने 'ततड़ ततड़' वाला स्टेप भी कर रही हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने पोस्ट में रणवीर को टैग किया।
उन्होंने वीडियो कैप्शन में लिखा है- 'आज मूड डांस करने का हुआ आफ्टर ए वाइल (कई दिनों बाद), तभी तो इंफ्लुएंस हुई मैं बाई (By) रणवीर सिंह स्टाइल।'
शिल्पा के इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर 12 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, कई सेलेब्स ने कमेंट भी किया है।
बता दें कि शिल्पा हाल ही में पति राज कुंद्रा के साथ एक मंदिर के बाहर स्पॉट हुईं। जेल से रिहा होने के बाद राज पहली बार सार्वजनिक रूप से देखे गए। पिछले महीने खबर आई थी कि राज ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को डिलीट कर दिया।
Next Story





