मनोरंजन
कंट्रोल से बाहर हुईं शिल्पा शेट्टी, सुनील ग्रोवर पर कर दिया अटैक
Rounak Dey
14 Dec 2021 9:37 AM IST

x
वीडियो शेयर कर शिल्पा ने कैप्शन में लिखा-'दबंग द टूर रिलोडेड के बाद हम कुछ अतिरिक्त ऊर्जा के साथ वापस आए हैं
जब तीन खुशमिजाज लोग एक साथ बैठ जाते हैं तो मस्ती मजाक का होना तो लाजमी है.लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि ये मस्ती मजाक कई बार स्टार्स पर खुद ही भारी पड़ जाता है. ऐसा ही कुछ मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ हुआ. सुनील ग्रोवर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और मनीष पॉल के साथ बातचीत कर रहे थे. तभी शिल्पा शेट्टी ने ऐसा काम किया जिसे जानकर आप कहेंगे बाल बाल बचे सुनील ग्रोवर.
दबंग टूर हुआ शुरू
शिल्पा शेट्टी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल (Maniesh Paul) एक साथ दबंग द टूर रिलोडेड में हैं. इस टूर के दौरान इन तीनों सितारों ने अपनी-अपनी परफॉर्मेंस दी. शूट के खत्म होने के बाद ये तीनों सितारे एक साथ बैठकर बात कर रहे थे.तभी सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से ताकत दिखाने की बात कही.इसके बाद जो हुआ वो कैमरे में कैद हो गया.
शिल्पा शेट्टी ने कर दिया सुनील पर अटैक
वीडियो में सुनील ग्रोवर कह रहे हैं कि हम तीनों ने परफॉर्म किया. मुझे लगता है कि ये पॉवरफुल शो है. सिर्फ 32 हजार लोग इसे देखने आए थे. मुझे लगता है कि मुझमें एनर्जी आ गई है. इसके बाद शिल्पा सुनील से कहती हैं कि आज का मुद्दा क्या है.सुनील कहते हैं कि हमें लोगों को दिखाना है कि हममें कितनी पॉवर आई है. सुनील शिल्पा और मनीष को एक चम्मच देते हैं और खुद भी चम्मच को पकड़ते हैं.इसके बाद ये तीनों इस चम्मच को तोड़कर ये साबित करने की कोशिश करते हैं कि हम में कितनी ताकत आई है. इसके बाद शिल्पा इसी चम्मच से सुनील को मस्ती में मारने की कोशिश करती हैं.
शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को शिल्पा शेट्टी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो शेयर कर शिल्पा ने कैप्शन में लिखा-'दबंग द टूर रिलोडेड के बाद हम कुछ अतिरिक्त ऊर्जा के साथ वापस आए हैं
Next Story





