मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने पूरे परिवार के साथ किया होलिका दहन, बेटी समीषा और बेटे वियान संग खेली फूलों की होली

Neha Dani
8 March 2023 6:16 AM GMT
शिल्पा शेट्टी ने पूरे परिवार के साथ किया होलिका दहन, बेटी समीषा और बेटे वियान संग खेली फूलों की होली
x
समृद्धि और महान स्वास्थ्य लाए आप और आपके प्रियजन। होली की शुभकामनाएं आप सभी को।
देशभर में 8 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। वहीं 7 मार्च को होलिका दहन होगा। कई जगहों पर 6 मार्च को ही होलिका दहन किया गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी बीती रात अपनी फैमिली संग होलिका दहन किया, जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।
शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों, पति राज और मां के साथ होलिका दहन करती नजर आ रही हैं और इसके बाद दोनों हाथ जोड़ प्रार्थना भी करती दिखती हैं।
वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- हम छोटी-छोटी चिट्ठियां बनाते हैं, अपनी सभी नकारात्मक भावनाओं, विचारों को लिखते हैं और इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं। यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और अपने जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर देते हैं ❤️ यह होली आपके लिए खुशी, समृद्धि और महान स्वास्थ्य लाए आप और आपके प्रियजन। होली की शुभकामनाएं आप सभी को।
Next Story