मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी ने पूल किनारे बहन के साथ किया डांस, आग की तरह वायरल हुआ video
Shubhra Nandy
13 April 2021 8:59 AM IST

x
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह अपनी बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के साथ पूल के किनारे डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन का क्यूट अंदाज देखने लायक है. शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक सात लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "हम भले ही एक-दूसरे को आंखों से न देखें, लेकिन हम हमेशा एक-दूसरे के साथ दिल से जुड़े रहते हैं. मेरी टुंकी, आपको मेरा ढेर सारा प्यार." वीडियो में जहां शिल्पा शेट्टी रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं तो वहीं शमिता शेट्टी व्हाइट आउटफिट पहने दिखाई दे रहे हैं. इसमें उनका क्यूट और मस्ती भरा अंदाज वाकई कमाल का लग रहा है. शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शिल्पा शेट्टी अपने वीडियो को लेकर यूं चर्चा में आ गई हों.
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के करियर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' (Hungama 2) में और 'निकम्मा' (Nikamma) फिल्म में नजर आने वाली हैं. इन फिल्मों के जरिए शिल्पा शेट्टी 13 साल बाद फिल्मों की दुनिया में वापसी करेंगी. हंगामा 2 में शिल्पा जहां परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी तो वहीं फिल्म निकम्मा में वह अभिमन्यू दसानी के साथ मुख्य भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगी. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी इन दिनों सोनी टीवी पर आने वाले रिएलिटी शो सुपर डांसर को भी जज कर रही हैं.
Next Story





