अन्य

मां के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने दी बधाई, शेयर किये खास पल

Triveni
20 Jun 2021 10:03 AM GMT
मां के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने दी बधाई, शेयर किये खास पल
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Kundra ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Kundra ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आये दिन वो कोई ना पोस्ट शेयर कर फैन्स को अपने अपडेट देती रहती हैं। इसी बीच आज शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty Birthday) रविवार 20 जून को अपना 72वां बर्थडे मना रही हैं। अपनी मां के जन्मदिन को खास बनाने के लिए शिल्पा ने सोशल मीडिया पर खास वीडियो (Video) भी शेयर किया है जिसमें उनके और उनकी मां के पल शामिल हैं।

शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में परिवार के साथ उनकी मां की तस्वीरें हैं। इस वीडियो के साथ शिल्पा ने खास कैप्शन भी लिखा है। शिल्पा ने लिखा - मेरी क्वीन को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मुझे हर दिन आपका आशीर्वाद मिलता है, क्योंकि मेरे सिर पर आपका हाथ है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, मुस्कुराहट के लिए प्रार्थाना करती हूं।'
शिल्पा ने आगे लिखा - कैरम, शतरंज में फिर से हारने का इंतजार नहीं कर सकती और स्क्रैबल में आपकी क्रेजी अंग्रेजी वोकैब की आंधी के सामने मरने का भी इंतजार नहीं कर सकती, जो डिक्शनरी को भी शर्मिदा कर देता है। आप मेरे लिए पसंदीदा आशीर्वाद से भी ऊपर है मां! आपको चांद पर जाने और वापस आने तक प्यार करती हूं।' शिल्पा के इस पोस्ट को फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी उनकी मां को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। फराह खान कुंद्रा और शायरा अहमद खान ने एक्ट्रेस की मां को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में जज के रूप में नजर आ रही हैं। अब जल्द ही शिल्पा स्क्रीन पर वापस लौटने वाली हैं। शिल्पा शब्बीर खान की फिल्म 'निकम्मा' में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया होंगी। इसी के साथ वह 'हंगामा 2' में भी नजर आने वाली हैं।


Next Story