मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने मनाया 'औज़ार' के 25 साल, शेयर किया खास वीडियो

Neha Dani
28 Feb 2022 11:25 AM GMT
शिल्पा शेट्टी ने मनाया औज़ार के 25 साल, शेयर किया खास वीडियो
x
इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मीजान जाफरी और प्रणिता सुभाष ने अहम किरदार निभाएं हैं।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने परिवार के सदस्यों के साथ फोटोज वीडियो साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने साल, 1997 में रिलीज हुई फिल्म औज़ार के 25 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की है। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मूवी के कुछ सीन्स दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में गाने भी सुनाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'उस वक्त भी दोस्तों के साथ काम करना कभी काम जैसा नहीं लगा था। औज़ार की शूटिंग में हमने क्या खूब धमाल मचाया था.... हम सब एक घर में आग की तरह एक साथ हो रहा थे। विश्वास नहीं हो रहा कि हम औज़ार के 25 साल पहले से ही मना रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा, सोहेल खान के निर्देशन में शुरुआत बेहद खास थी। अनु मलिक जी का संगीत आज भी बेहद उम्दा और ताजा है, जितना ढा़ई दशक पहले था। कुछ यादें सच में अनमोल होती हैं। कुछ यादें सच में अनमोल होती हैं।'
इस फिल्म में सलमान खान, संजय कपूर और शिल्पा शेट्टी ने मुख्य किरदार निभाया है। वहीं, फिल्म में परेश रावल, किरण कुमार, जॉनी लिवर ने भी अहम किरदार निभाया है। इस फिल्म से सोहेल खान निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू किया था।
शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट



बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इन दिनों टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 को रैपर बादशाह और किरण खेर के साथ मिल कर जज कर रही हैं। इससे पहले उन्हें टीवी सुपर डांस 3 में बौतर जज के रूप में देखा गया था। आपको बता दें, कि शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हांगामा 2' में देखा गया था। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मीजान जाफरी और प्रणिता सुभाष ने अहम किरदार निभाएं हैं।

Next Story