मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने फिर भगवान की भक्ति में डूबी अपनी तस्वीरें शेयर की, सिर झुकाकर किया नमन

Neha Dani
16 April 2022 3:30 AM GMT
शिल्पा शेट्टी ने फिर भगवान की भक्ति में डूबी अपनी तस्वीरें शेयर की, सिर झुकाकर किया नमन
x
इससे पहले वह 'जरा नचके दिखा', 'नच बलिए' और 'सुपर डांसर' जैसे शो जज कर चुकी हैं।

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो जमाने के साथ चलना अच्छे से जानती हैं, साथ ही भगवान में भी खूब आस्था रखती हैं। वह मॉडर्नाइजेशन की दौड़ में भगवान को याद करना कभी नहीं भूलतीं। दिन-त्योहार पर भी उन्हें खूब पाठ-पूजा करते देखा जाता है। इन सब के बीच हाल ही में शिल्पा ने फिर भगवान की भक्ति में डूबी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी गणपति बप्पा के चरणों में सिर झुकाए हुए हैं। एक तस्वीर में वह पूजा करती हुई दोनों हाथ जोड़े दिख रही हैं। वहीं तीसरी फोटो में शिल्पा साईं बाबा के दरबार में अपनी फैमिली संग नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने विश्वास के लिए आभार भी जताया है।


उन्होंने कैप्शन में लिखा- हमारा विश्वास और विश्वास ही हमें सबसे कठिन समय में जमीन पर, समझदार और स्थिर रखते हैं। इस हफ्ते हम में से कई लोग विभिन्न त्योहार मना रहे हैं। मैं उस सर्वोच्च शक्ति की आभारी हूं, जो अपने तरीके से हर चीज का ख्याल रखती है।
काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी इन दिनों 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज करती नजर आ रही हैं। यह चौथी बार है जब शिल्पा किसी रियलिटी शो को जज करती नजर आ रही हैं। इससे पहले वह 'जरा नचके दिखा', 'नच बलिए' और 'सुपर डांसर' जैसे शो जज कर चुकी हैं।
Next Story