मनोरंजन

आफ्टर वेडिंग सेलिब्रेशन में शिबानी दांडेकर ने उड़ाए होश, पति फरहान संग दिए जबरदस्त पोज

Neha Dani
25 Feb 2022 8:52 AM GMT
आफ्टर वेडिंग सेलिब्रेशन में शिबानी दांडेकर ने उड़ाए होश, पति फरहान संग दिए जबरदस्त पोज
x
दोनों की दो बेटियां है-शाक्य और अकीरा।

बाॅलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने हाल ही में गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग शादी रचाई थी। इस शादी में कपल के फैमिली और कुछ दोस्तों ने हिस्सा लिया था। शादी की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में इस न्यूलीवेड कपल के लिए उनके दोस्त रितेश सिधवानी ने डिनर पार्टी रखी।





शादी के बाद फरहान और शिबानी पहली बार यूं साथ नजर आए। इस मौके पर नई दुल्हन शिबानी वेस्टर्न आउटफिट में कहर ढा रही थीं। लुक की बात करें तो शिबानी दांडेकर स्काई ब्लू सैटिन गाउन में नजर आईं और उनका अंदाज बेहद खूबसूरत दिखा।


शिबाना का ये आउटफिट डीप नेक और फ्रंटकट था जो उनकी लुक को और भी बोल्ड बना रहा था। हाई बन, लाॅन्ग ईयरिंग्स, मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।
वहीं फरहान की बात करें तो वह ब्लैक टी-शर्ट, ग्रे शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे। कपल ने हाथों में हाथ डाल कई पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
शिबानी और फरहान तीन साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं।
फरहान की ये दूसरी शादी है। एक्टर ने 2000 में अधुना से पहली शादी की थी। 2016 में दोनों अलग हो गए। दोनों की दो बेटियां है-शाक्य और अकीरा।


Next Story