मनोरंजन

Sherlyn Chopra का Birthday Celebrate का VIDEO हुआ वायरल, ऐक्ट्रेस ने कहा- जल्द मां बनने का है इरादा

Neha Dani
12 Feb 2021 4:49 AM GMT
Sherlyn Chopra का Birthday Celebrate का VIDEO हुआ वायरल, ऐक्ट्रेस ने कहा- जल्द मां बनने का है इरादा
x
ऐक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा 11 फरवरी यानी गुरुवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं।

ऐक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा 11 फरवरी यानी गुरुवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐक्ट्रेस को उनके बर्थडे के मौके पर उनके फैंस विश कर रहे हैं। अपने जन्मदिन पर शर्लिन चोपड़ा ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स के साथ बात की है। उन्होंने बताया है कि वह जल्द ही मां बनना चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह उनका सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट होगा।

शर्लिन चोपड़ा से उनके बेस्ट गिफ्ट को लेकर किए गए सवाल के जवाब में ऐक्ट्रेस ने अपने 37वें जन्मदिन पर खुलासा करते हुए कहा कि उनका इरादा जल्द मां बनने का है। इसके चलते उनका बेस्ट गिफ्ट अभी आया नहीं है।



शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि वह प्रतिदिन कुछ न कुछ क्रिएटिव काम करती है। उन्होंने पिछले साल अपने जन्मदिन पर एक सुपरनैचुरल थ्रिलर को प्रड्यूस और डायरेक्ट किया था। इस वह एथनिक वियर में एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली हैं।

शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि उनके सभी जन्मदिन हमेशा काफी धूमधाम से मनाए जाते थे। शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा कि उन्हें याद है कि एक बार जब वह कक्षा 10वीं में थीं और स्कूल के प्रेसिडेंट और पूरे स्कूल ने बर्थडे सॉन्ग गाकर उन्हें सरप्राइज कर दिया। उनके लिए यह ममेरी हमेशा स्पेशल रहेगी।
फिल्म कामसूत्र 3 डी में काम करने वाली शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए बोल्ड कॉटेंट शेयर करती रहती हैं। शर्लिन चोपड़ा के फोटोज और वीडियोज वायरल हो जाते हैं।







Next Story