मनोरंजन

छेड़छाड़ की शिकार हुईं शर्लिन चोपड़ा, मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

Neha Dani
14 April 2023 6:30 AM GMT
छेड़छाड़ की शिकार हुईं शर्लिन चोपड़ा, मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
x
हालांकि बाद में दोनों को साथ भी देखा गया था। इसके अलावा शर्लिन ने फिल्ममेकर साजिद खान और राज कुंद्रा को लेकर भी कई बयान दिए थे।
एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ी एक खबर सामने आई है। एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ हुई है, जिसके चलते शर्लिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

शर्लिन चोपड़ा ने एक फाइनेंसर के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। एक्ट्रेस ने फाइनेंसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने से शर्लिन चोपड़ा के साथ छेड़खानी की। जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो फाइनेंसर उनके साथ गाली गलौज करने लगा। इसके अलावा एक्ट्रेस ने शिकायत में ये भी लिखवाया है कि उस सख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।
शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जुहू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354, 506,509 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें बीते दिनों शर्लिन और राखी सावंत के बीच भी काफी कहा-सुनी देखने को मिली थी। दोनों ने मीडिया के सामने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में दोनों को साथ भी देखा गया था। इसके अलावा शर्लिन ने फिल्ममेकर साजिद खान और राज कुंद्रा को लेकर भी कई बयान दिए थे।
Next Story