मनोरंजन
शर्लिन चोपड़ा ने प्रियंका गांधी से किया ये सवाल...'कॉलेज में बिकिनी पहनने की अनुमति?''
Rounak Dey
11 Feb 2022 9:34 AM IST

x
मुस्लिम छात्राएं हिजाब पर रोक का विरोध कर रही हैं तो कई हिंदू छात्र-छात्राएं भगवा गमछा और दुपट्टा डालकर कैंपस नारेबाजी कर रहे हैं।
कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर हर कोई अपनी राय रख रहा है। इस मुद्दे पर काफी सयासत भी हो रही हैं। बाॅलीवुड इंडस्ट्री के भी कई स्टार्स इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहे हैं।
इस लिस्ट में हेमा मालिनी, ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर, जावेद अख्तर जैसे स्टार्स शामिल हैं। वहीं अब हर मुद्दे पर बेबाकी से राय रखने वाली एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने प्रियंका गांधी द्वारा किए ट्वीट को लेकर उनसे सवाल किए। दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया था।
उन्होंने लिखा था-'महिलाओं को अपने हिसाब से कपड़े पहनने का हक है, जो कि उनको संविधान से मिला है। फिर चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो, जीन्स हो या फिर हिजाब।यह महिला का अधिकार है, वह जो पहनना चाहे पहन सकती है। महिलाओं को परेशान करना बंद करो।' प्रियंका गांधी के इस बयान पर अब एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने सवाल खड़े किए।
शर्लिन ने प्रियंका गांधी के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा-'मिसेस वाड्रा।भारतीय संविधान की आपकी समझ के अनुसार, क्या लड़कियों को एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में बिकिनी पहनने की अनुमति है? अगर हां, तो किस तरह की? माइक्रो-बिकिनी या सी-थ्रू (हल्के कपड़े की बनी) बिकिनी? मेरे पास ढेर सारी हैं और मुझे खुशी होगी इन्हें डोनेट करने में,अगर वह चाहती होंगी तो।'
दरअसल, कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक लिबास पर रोक के आदेश के बाद बवाल मचा है। कई जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के समूह आमने-सामने हो हो गए हैं।मुस्लिम छात्राएं हिजाब पर रोक का विरोध कर रही हैं तो कई हिंदू छात्र-छात्राएं भगवा गमछा और दुपट्टा डालकर कैंपस नारेबाजी कर रहे हैं।
Next Story





