मनोरंजन

सैफ अली खान पर हमला करने वाला शहजाद निकला कुश्ती का खिलाड़ी

jantaserishta.com
20 Jan 2025 12:37 PM IST
सैफ अली खान पर हमला करने वाला शहजाद निकला कुश्ती का खिलाड़ी
x
मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शहजाद को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था। आरोपी के अनुसार वह जिला के साथ ही नेशनल स्तर पर भी कुश्ती लड़ चुका है।
आरोपी शहजाद ने पुलिस को बताया की वो बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था और कम भार वर्ग में कुश्ती खेलता था। आरोपी जिला स्तर और नेशनल चैंपियनशिप में अपना दम खम दिखाता था। कुश्ती का खिलाड़ी होने की वजह से वह सैफ अली खान पर हमला करने में कामयाब रहा। आरोपी शहजाद को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने यह भी बताया कि सैफ पर हमले के बाद उसने 3 से 4 बार अपने कपड़े बदले थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार घूम रहा था। वह बांद्रा स्टेशन गया। वहां से दादर,वर्ली, अंधेरी और फिर ठाणे चला गया।
क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी शहजाद पिछले साल सितंबर महीने में मुंबई आया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी मोहम्मद शहजाद ने सैफ अली खान के घर में घुसने से पहले कई मशहूर हस्तियों के घरों की रेकी की थी। आरोपी रिक्शा चालक से हस्तियों के घरों के बारे में जानकारी लेता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने रिक्शा चालक से बांद्रा इलाके में रहने वाली हस्तियों के घर के बारे में जानकारी हासिल की थी।
आरोपी ने शाहरुख खान-सैफ अली के अलावा अन्य कई हस्तियों के घर की रेकी की थी। 30 वर्षीय आरोपी शहजाद को पुलिस ने रविवार सुबह ठाणे शहर से पकड़ा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहजाद को रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में खान के घर से करीब 35 किलोमीटर दूर ठाणे के कासरवदावली में हीरानंदानी एस्टेट के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ठाणे के एक जंगली इलाके में एक श्रमिक शिविर में शहजाद का पता लगाया। सूत्रों के अनुसार, "शहर में सात घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।" अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story