मनोरंजन

शहनाज गिल : सिद्धार्थ के जाने पर खो दी थी जीने की आस

Rohit Sharma
5 Jan 2022 9:30 AM GMT

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद लोगों को सबसे ज्यादा चिंता उनकी दोस्त शहनाज गिल की थी। नादान, नासमझ शहनाज कितनी स्ट्रॉन्ग हो चुकी हैं, इसकी झलक उनकी बीके शिवानी से बाचतीत के दौरान देखने को मिली। शहनाज ने न केवल सिद्धार्थ के निधन पर बात की बल्कि लोगों को भी समझाया कि उन्हें किसी के जाने के दुख में खुद को क्यों नहीं मारना चाहिए। हालांकि शहनाज ने यह भी कहा कि उस वक्त उन्हें लगता था कि अब वह जिंदा रहकर क्या करेंगी लेकिन उन्हें अब हैपी एंडिंग का भरोसा है। उनका मानना है कि सिद्धार्थ कहीं नया जन्म ले चुके हैं और दुखी रहकर सिड के चाहने वालों को उनकी आत्मा को कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए।

सिद्धार्थ के जाने पर खो दी थी जीने की आस

बिग बॉस 13 में जिन लोगों ने शहनाज गिल का नादान रूप देखा वह अब की सना को देखकर हैरान हो सकते हैं। ब्रह्मकुमारी शिवानी से शहनाज ने जीवन के कई पहलुओं पर बात की। इस दौरान सिद्धार्थ के निधन का जिक्र भी आया। शहनाज ने कहा कि लोगों का जब कोई अपना गुजर जाता है तो लगता है कि अब नहीं जीना है। उन्होंने कहा, कई लोग सोचते हैं, नहीं अब मुझे नहीं रहना। अब तो मैं मर ही जाऊं तो अच्छा है, लोगों की वर्डिंग है ये। मतलब मेरी भी थी कि हमें तो अब नहीं रहना चाहिए। अब मैं क्या करूंगी।

उनको काम था, वह जर्नी कंटिन्यू नहीं कर पाए

शहनाज ने कहा कि सिद्धार्थ की ये जर्नी पूरी हो चुकी थी लेकिन उनकी अभी बाकी है। सना बोलीं, उनको काम था वह अपनी जर्नी मेरे साथ और कंटिन्यू नहीं कर पाए। हमारी जर्नी चल रही है। हम उस लेवल तक नहीं जा सकते क्योंकि हमें परमात्मा का बुलावा नहीं आया। बाद में हम पछताएंगे कि उस वक्त हमने गलत किया। शहनाज ने यह भी कहा कि वह कहीं और जन्म ले चुके होंगे और वह उनसे कभी न कभी मिलेंगी। उन्हें हैपी एंडिंग की उम्मीद है।

वीडियो में दिखीं मजबूत शहनाज गिल

बिग बॉस शो के दौरान सिद्धार्थ के रूठने पर भी जान देने की बात करने वाली सना काफी मच्योर हो चुकी हैं। अब सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं हैं और इस बात पर वह दुख में डूबी नहीं रहना चाहतीं। उन्होंने खुद को काफी मजबूत बना लिया है। शहनाज गिल ने ब्रह्मकुमारी शिवानी से करीब 1 घंटे बातचीत की। इसका वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर है। वीडियो में स्ट्रॉन्ग और समझदार शहनाज दिखाई दी हैं।

बोलीं खुद को प्यार देना है जरूरी

वीडियो में शहनाज ने खुद माना कि पहले वह एकदम नादान थीं। सब पर भरोसा करती थीं लेकिन सिद्धार्थ उनकी जिंदगी में आए और बहुत कुछ सिखाया। शहनाज ने अपने फैन्स से भी अपील की कि उन्हें किसी दुख में खुद को डुबाना नहीं चाहिए। खुद से प्यार करना बहुत जरूरी है तभी वह दूसरों को प्यार दे पाएंगी।

Next Story