मनोरंजन

शहनाज़ गिल ने शानदार आउटफिट्स के साथ बदला अपना स्टाइल, कातिलाना अंदाज से ढा रहीं कहर

Neha Dani
10 March 2022 10:20 AM GMT
शहनाज़ गिल ने शानदार आउटफिट्स के साथ बदला अपना स्टाइल, कातिलाना अंदाज से ढा रहीं कहर
x
इंस्टाग्राम वर्ल्ड में इस वीडियो को कुछ ही मिनटों में 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पंजाब की कैटरीना कैफ बनकर मुंबई पहुंची शहनाज ने बिग बॉस में अपनी रियल पर्सनालिटी से हर किसी का दिल जीत लिया। आज लोग उन्हें देश की शहनाज गिल कहते हैं और उनपर जान छिड़कते हैं। करोड़ों लोगों के दिलों में बसने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill followers) के पास सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। इस बीच फैंस की चहेती सना ने उन्हें एक और विजुअल ट्रीट दिया है।



शहनाज गिल (Shehnaaz Gill New Video) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी समय बाद एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है, जो फैंस का दिल जीत रही है। इस वीडियो में सना को पांच अलग अलग आउटफिट्स और लुक्स में देखा जा सकता है। सबसे पहले पीले रंग के आउटफिट और खुले बालों के साथ शहनाज गिल हसीन दिख रही हैं, उसके तुरंत बाद वो पिंक कलर की ड्रेस और फ्रंट ब्रेड हेयर स्टाइल के खूबसूरत दिख रही हैं, इसके अलावा वो आगे भी अलग अलग लुक्स के साथ इठलाची नजर आ रही हैं। अंत में वो मरून कलर की वेस्टर्न आउटफिट में कहर ढाती देखी जा सकती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा, #shehnaazgill
वीडियो में शहनाज गिल कैलाश खेर के गाने तौबा तौबा पर अदाएं दिखाती नजर आईं हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने प्यार लुटाना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ब्यूटिफुल प्रिंसेज। दूसरे ने लिखा, हर फ्रेम में गॉर्जियस दिख रही हैं आप, एक अन्य ने लिखा, बिल्कुल फायर। इसके अलावा पोस्ट पर जमकर फायर और हार्ट आई इमोजीज ड्रॉप किए गए हैं। इंस्टाग्राम वर्ल्ड में इस वीडियो को कुछ ही मिनटों में 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।











और पढ़िए - मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

FIRST PUBLISHED:MARCH 10, 2022, 12:42 P.M.
संबंधित खबरें
March 10, 2022, 3:16 p.m.
Janhvi Kapoor ने सी शेल से बनी ड्रेस पहनकर दिए सिज्जलिंग पोज, हॉटनेस ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा
March 10, 2022, 3:19 p.m.
Sushant Singh Rajput के बर्थडे को 'सुशांत मून' के नाम से मनाएगी लूना सोसायटी इंटरनेशनल, फैंस में खुशी
March 10, 2022, 1:21 p.m.
Bhojpuri Song: जब बर्थडे पार्टी के दौरान निरहुआ की इस हरकत पर भड़क उठीं आम्रपाली, गाना यूट्यूब पर मचा रहा तहलका
March 10, 2022, 1:33 p.m.
थालापति विजय के गाने पर Rashmika Mandanna और Varun Dhawan का धमाकेदार डांस, 'Yo Habibo' पर दिखाए हॉट मूव्स
राज्यों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब दिल्ली छत्तीसगढ़ हरियाणा बिहार हिमाचल उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड राजस्थान मध्य प्रदेश
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले न्यूज़ 24


Next Story