मनोरंजन

SHEFALI ZARIWALA का मालदीव में दिखा hot लुक, इंटरनेट का बढ़ा तापमान

Triveni
26 March 2021 6:09 AM GMT
SHEFALI ZARIWALA का मालदीव में दिखा hot लुक, इंटरनेट का बढ़ा तापमान
x
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं शेफाली जरीवाला इन दिनों मालदीव में अपना वेकेशन मना रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक| बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' 13 (Bigg Boss13) की कंटेस्टेंट रह चुकीं शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) इन दिनों मालदीव (Maldives) में अपना वेकेशन मना रही हैं। शेफाली अपने पति पराग त्यागी के साथ वेकेशन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं। इसी बीच एक बार फिर शेफाली ने बिकिनी तस्वीरें (Shefali Latest Bikini Pictures) शेयर कर फैन्स की धड़कने रोक दी है। शेफाली की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल हाल ही में शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शेफाली कलरफूल मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। दो दशक बाद भी शेफाली के स्टाइल और खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है बल्कि वे पहले से भी ज्यादा खूबसरत और हॉट दिखाई दे रही हैं।
SHEFALI ZARIWALA का मालदीव में दिखा hot लुक, इंटरनेट का बढ़ा तापमानशेफाली ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा - कुछ कहेंगे कि मैं एक एक्वा-होलिक हूं ! शेफाली की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैन्स उनकी लेटेस्ट बिकिनी तस्वीरों पर लाइक और कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं।
इससे पहले भी एक्ट्रेस में अपने बिकिनी अवतार में तस्वीरों को शेयर किया था, जिसमें वो काफी बोल्ड और ग्लैमरस लग रही थी। तस्वीरों को देख साफ लग रहा है कि वो अपने वेकेशंस को कितना एन्जॉय कर रही हैं।
शेफाली अपने बोल्ड लुक के लिए भी जानी जाती हैं। शेफाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट फैन्स के साथ शेयर करती हैं।
शेफाली जरीवाला 'कांटा लगा (Kanta Laga)' गाने से इंडस्ट्री में धमाल मचाकर रख दिया था। इस गाने में उनका डांस तो जबरदस्त था ही साथ ही लोगों ने उनका अंदाज भी काफी पसंद किया था। इसके बाद वह अपने पति पराग के साथ 'नच बलिए 5' में भी नजर आई थीं।
बता दें कि बिग बॉस 13 में आने से पहले ऑल्ट बालाजी की वेबसीरीज 'बेबी कम ना' में भी अपना किरदार निभाया था। शेफाली आखिरी बार 'बिग बॉस 13' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कोई शो नहीं किया। खबरें आई थीं कि वो जल्द ही 'भाबीजी घर पर हैं' में सौम्‍या टंडन को रिप्‍लेस करेंगी हालांकि ऐसा नहीं हुआ।



फ़िलहाल खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में शामिल होने की रिपोर्ट्स है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली का नाम बतौर कंटेस्टेंट फाइनल हो चुका है। वह जल्द ही इसमें नजर आएंगी।


Next Story