मनोरंजन

रेत पर बैठकर शेफाली जरीवाला ने दी बोल्ड पोज, बिकिनी में मचाई खलबली

Rani Sahu
23 Nov 2021 11:53 PM IST
रेत पर बैठकर शेफाली जरीवाला ने दी बोल्ड पोज, बिकिनी में मचाई खलबली
x
साल 2002 में रिलीज हुआ म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' ने रिलीज के साथ ही सफलता का परचम लहरा दिया था

साल 2002 में रिलीज हुआ म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' ने रिलीज के साथ ही सफलता का परचम लहरा दिया था। इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला नजर आई थीं। उस समय शेफाली महज 20 साल की थीं। इस गाने के बाद से ही उन्हें 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से खूब शोहरत मिली। लेकिन केवल एक म्यूजिक वीडियो कर शेफाली जरीवाला अचानक ही इंडस्ट्री से गायब हो गई तीं। हालांकि शेफाली का चार्म अब तक भी कम नहीं हुआ है। अब भी शेफाली फैंस के बीच अपने हुस्न के जलवे दिखाती रहती हैं।

शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शेफाली जरीवाला अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती है। अब हाल ही में शेफाली ने एक और बेहद खूबसूरत और हॉट तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में शेफाली जरीवाला बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
शेफाली जरीवाला ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है। इस तस्वीर में शेफाली जरीवाला ने बिकिनी पहनी हुई है। शेफाली तस्वीर में रेत पर बैठेकर पोज दे रही हैं। उन्होंने लाल और सफेद रंग की बिकिनी पहनी हुई है जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। शेफाली की ये तस्वीर देखकर उनके फैंस भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खूबसूरत की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कई लोग उनके हॉट अंदाज के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि शेफाली जरीवाला बिग बॉस के 13वें सीजन का हिस्सा बनी थीं। इसके बाद से शेफाली दोबारा चर्चा में वापस आ गईं। शेफाली जरीवाला ने साल 2014 में टीवी अभिनेता पराग त्यागी के साथ शादी की थी। शेफाली जरीवाला ने पराग से पहले साल 2004 में 'मीत ब्रदर्स' सिंगर गुरमीत सिंह के साथ शादी की थी। हालांकि उनकी ये शादी ज्यादा चल ना सकी और उन्होंने साल 2014 में पराग त्यागी के साथ शादी कर ली।
Next Story